फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bokaro steel plant workers are working day night to make oxygen without any break

#LadengeCoronaSe: कोरोना से जंग में खाना-पीना भी भूले मजदूर, बोले- पहले देश के लिए बनाएंगे ऑक्सीजन

Mon, 26 Apr 2021 04:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 04:48 PM IST
सार

बोकारो स्टील प्लांट में हर  रोज 150 टन ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। जो देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए सप्लाई की जा रही है। बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन की ज्यादा सप्लाई मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश को हो रही है।

विज्ञापन
Bokaro steel plant workers are working day night to make oxygen without any break
बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन ले जाती ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभी लंच करने का नहीं बल्कि उखड़ती सांसों को बचाने का वक्त है। लंच तो बाद में भी किया जा सकता है..देश को ऑक्सीजन की तत्काल जरूरत है। इसलिए हमलोग रात दिन एक कर ऑक्सीजन सप्लाई कर रहे हैं। ये अल्फाज हैं बोकारो सेल स्टील प्लांट में काम कर रहे अधिकारियों और मजदूरों के। बोकारो स्टील प्लांट में हर  रोज 150 टन ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। जो देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए सप्लाई की जा रही है। बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन की ज्यादा सप्लाई मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश को हो रही है। मजदूर  लोगों की जान बचाने के लिए 24 घंटे लगातार काम कर रहे हैं। उन्हें अपने लंच और डिनर की भी चिंता नहीं हैं। 

विज्ञापन


तीन शिफ्ट में काम करते हैं कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक बोकारो में ऑक्सीजन बनाने का काम दो प्लांट में चल रहा है। इन प्लांटों में तरल ऑक्सिजन तैयार होता है। दोनों प्लांटों में तीन शिफ्ट में कर्मचारी काम करते हैं। आठ घंटे की शिफ्ट में कर्मचारी बिना-रुके और थके काम कर रहे हैं। प्लांटों में 25 अधिकारी और 140 से ज्यादा मजदूर दिन रात काम में जुटे हुए हैं। हर दिन यहां 150 टन ऑक्सिजन तैयार किया जाता है।जब कोई इन्हें टिफिन खाने को याद दिलाता है तो वो कहते हैं कि टिफिन तो बाद में खा लिया जाएगा। पहले देश के लिए ऑक्सीजन तो तैयार कर दूं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा सप्लाई
बता दें कि देश में बोकारो स्टील प्लांट और भिलाई स्टील प्लांट में बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। इन दो राज्यों से अलग-अलग जगहों पर ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। सबसे ज्यादा ऑक्सीजन सप्लाई मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को की जा रही है। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी आपूर्ति की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed