{"_id":"5bbfe7abbdec225052684a94","slug":"bofors-case-plea-will-not-be-heard-today-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में बोफोर्स मामले पर अब आज नहीं होगी सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट में बोफोर्स मामले पर अब आज नहीं होगी सुनवाई
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक रूप से अति संवेदनशील 64 करोड़ के बोफोर्स रिश्वत कांड की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब आज नहीं होगी। इस बहुप्रतीक्षित मामले की सुनवाई शुक्रवार को होनी थी, लेकिन दिन के मुकदमे की सूची से इस मामले को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर तक जारी मुकदमे की सूची में सीबीआई की याचिका शामिल थी, जिसकी सुनवाई न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी के कोर्ट नंबर आठ में होनी थी। गुरुवार देर शाम सूची से बोफोर्स मामले को हटा दिया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही मामले में भाजपा नेता अजय अग्रवाल की याचिका भी शुक्रवार के लिए मुकदमे की सूची में नहीं थी। अग्रवाल ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एक प्रशासनिक अधिकारी ने याचिका को सुनवाई की सूची से हटा दिया है।
विज्ञापन