{"_id":"5c6ef93cbdec22121f0313a5","slug":"boeing-talks-with-hal-mds-on-f-a-18-super-hornet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोइंग ने एफ\/ए-18 सुपर हॉरनेट को लेकर एचएएल, एमडीएस के साथ की वार्ता ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बोइंग ने एफ/ए-18 सुपर हॉरनेट को लेकर एचएएल, एमडीएस के साथ की वार्ता
Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
गौरव द्विवेदी
भाषा, बेंगलुरु
भाषा, बेंगलुरु
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
F/A-18 Super Hornet fighter jet
विमानन कंपनी बोइंग ने एफ/ए-18 सुपर हॉरनेट की 'मेक इन इंडिया' की योजना को लेकर अपने साझीदारों महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स (एमडीएस) और हिन्दुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की।
यहां येलहंगा वायुसैनिक अड्डे पर चल रही विमान प्रदर्शनी, एयरो इंडिया एयर शो के दौरान हुई इस बैठक के बाद बोइंग ने कहा कि साझीदार सुपर हॉरनेट का विनिर्माण भारत में करने के लिए 'भविष्य के नये कारखाने' की स्थापना की एक समग्र योजना बना रहे हैं।
कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि इस केंद्र से भारत में एक विश्वस्तरीय, काफी प्रशिक्षत कार्यबल विकसित करने में मदद मिलेगी। इसमें भारत के बहुत से आपूर्तिकर्ताओं का सहयोग लेने की उम्मीद है। इससे भारत में विमानों के कलपुर्जे बनाने वाले उद्योगों का मजबूत आधार विकसित होगा और उससे अन्य प्रकार के विमानों के विनिर्माण कार्यक्रम को बल मिलेगा।