फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Body of Indian youth recovered from Avalanche Creek at Glacier National park

US: 28 दिन बाद मिला मोंटाना के नेशनल पार्क की झील में डूबे भारतीय युवक का शव, घाटी में एक चट्टान में फंसा था

Sun, 04 Aug 2024 02:55 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Sun, 04 Aug 2024 02:55 PM IST
सार

कैलिफोर्निया में रहने वाले  भारतीय युवा सिद्धांत पाटिल छह जुलाई को अमेरिका के मोंटाना राज्य में ग्लेशियर नेशनल पार्क में दोस्तों के साथ हाइकिंग करने गए थे। हाइकिंग के दौरान पाटिल एक बड़ी चट्टान पर थे, तभी उनका पैर फिसल गया। संतुलन खोने के कारण सिद्धांत एवलांच क्रीक में पानी के नीचे चले गए।

विज्ञापन
Body of Indian youth recovered from Avalanche Creek at Glacier National park
सिद्धांत पाटिल (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के मोंटाना स्थित ग्लेशियर नेशनल पार्क की झील में डूबे भारतीय युवक का शव रविवार सुबह एवलांच क्रीक के पास मिला। रेंजरों ने घाटी में एक चट्टान के पास से शव को बरामद किया। कपड़ों और गियर के जरिये शव की पहचान की गई। 

विज्ञापन


कैलिफोर्निया में रहने वाले  भारतीय युवा सिद्धांत पाटिल छह जुलाई को अमेरिका के मोंटाना राज्य में ग्लेशियर नेशनल पार्क में दोस्तों के साथ हाइकिंग करने गए थे। हाइकिंग के दौरान पाटिल एक बड़ी चट्टान पर थे, तभी उनका पैर फिसल गया। संतुलन खोने के कारण सिद्धांत एवलांच क्रीक में पानी के नीचे चले गए। कुछ देर के लिए सिद्धांत फिर से सतह पर आए और फिर धारा के साथ बहकर घाटी में चले गए।
विज्ञापन


सिद्धांत के लापता होने के बाद आस-पास के इलाकों में तैनात हेलिकॉप्टरों की मदद से तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हेलीकॉप्टरों ने नाले और आस-पास के क्षेत्र का हवाई सर्वे किया गया। 10 से अधिक रेंजरों ने नाले के किनारे पैदल खोज में जुटे रहे। लापता सिद्धांत की तलाश के लिए बीते 10 जुलाई को एवलांच क्रीक के ऊपर ड्रोन भी उड़ाया गया था। हालांकि, इसमें भी असफलता हाथ लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह एक पर्यटक ने घाटी के नीचे एवलांच क्रीक में एक शव को देखा। इसकी सूचना उन्होंने रेंजर्स को दी। इसके बाद रेंजर्स ने शव की खोजबीन शुरू की। काफी देर तक चली खोजबीन के बाद शव को बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए और डेंटल रिकॉर्ड जांच की जाएगी। 


सिद्धांत के चाचा प्रीतेश चौधरी ने बताया कि अमेरिकी रेंजर अधिकारियों ने शव मिलने की सूचना दी है। उन्होंने रेंजर्स और भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता प्रेम भंडारी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भंडारी बीते 27 दिन से शव की खोज के लिए हमारी मदद कर रहे थे। सिद्धांत के शव को भारत भेजने की औपचारिकता पूरी कराने के लिए परिजनों ने भंडारी को नामित किया है। प्रेम भंडारी ने कहा कि पार्क के अधिकारियों ने शव को तलाश करने में काफी मदद की। वे 28 दिन से शोक ग्रस्त परिवार को सांत्वना देते हैं। अब शव को जल्द ही भारत लाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed