{"_id":"5b8232f742c79246586441b9","slug":"boat-capsizes-when-bjp-leaders-immersing-late-pm-vajpayee-ashes-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी की अस्थियां विसर्जित कर रहे थे भाजपा नेता, नाव पलटने से नदी में गिरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अटल बिहारी की अस्थियां विसर्जित कर रहे थे भाजपा नेता, नाव पलटने से नदी में गिरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां नदी में विसर्जित करने वाले भाजपा नेता नाव पलटने से नदी में गिर गए। मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती का है। यहां अमहट पुल के पास कुओनी नदी में शनिवार को संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई थी। उस वक्त नाव पर सांसद, विधायक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित कई लोग नदी में गिर गए।
विज्ञापन
बता दें पूर्व पीएम का निधन 16 अगस्त की शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था। उनका 17 तारीख को अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न राज्यों की नदियों में विसर्जित करने की योजना बनाई। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पानी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बस्ती में यात्रा के बाद अमहट घाट पर अस्थि कलश को लाया गया। इसके बाद सभी नेताओं ने स्व. नेता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। फिर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामपति राम त्रिपाठी कलश को लेकर नाव पर उतरे। उस वक्त उनके साथ राज्य मंत्री सुरेश पासी, सांसद हरीश द्विवेदी, स्थानीय विधायक और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार भी नाव में उतरे। नाव में क्षमता नहीं थी कि उसपर ज्यादा लोग सवार हो सकें लेकिन फिर भी उसमें लोग सवार होते जा रहे थे। जिस कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
नेताओं के पानी में गिरने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी और लोग पानी में कूदे और नेताओं को बाहर निकाला। उस वक्त करीब 17 लोग नाव में सवार थे। इसके बाद सबने अस्थियों को नदी में प्रवाहित किया।