{"_id":"5fd3e0e576334a1e9c7f5d32","slug":"bmc-will-issue-new-guidlines-to-celebrate-new-year-and-chrismas-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में क्रिसमस व नए साल के जश्न के लिए बीएमसी जारी करेगी नई गाइडलाइन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में क्रिसमस व नए साल के जश्न के लिए बीएमसी जारी करेगी नई गाइडलाइन
Sat, 12 Dec 2020 03:11 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Dec 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
बांद्रा वर्ली सी-लिंक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक कोरोना महामारी से देश में सर्वाधिक प्रभावित रही मुंबई में क्रिसमस और नए साल के जश्न की धूम शुरू होने वाली है। इसको लेकर बीएमसी प्रशासन नई गाइडलाइन जारी करेगी।
विज्ञापन
बीएमसी आयुक्त आईएस चहल ने शुक्रवार को कहा कि क्रिसमस और नए साल को लेकर एक गाइडलाइन तैयार की जा रही है। कोरोना संकट में नियम का पालन हो, इसके लिए अलग से रणनीति बन रही है। इसी गाइडलाइन के तहत मुंबई में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाया जा सकेगा। नियम का उल्लंघन करने वाले दंड के भागीदार होंगे।
विज्ञापन
मुंबई में लग सकता है नाइट कर्फ्यू
बीएमसी आयुक्त चहल ने मुंबई में नाइट कर्फ्यू लगाने के लिए राज्य सरकार के पास पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर के बाद राज्य सरकार इस पर कोई फैसला ले सकती है। बीएमसी सूत्रों ने बताया कि इस साल लोग गेटवे ऑफ इंडिया, बैंड स्टैंड, मरीन ड्राइव या जुहू और गिरगांव चौपाटी पर न्यू ईयर का जश्न नहीं मना पाएंगे।
विज्ञापन