फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC wants night curfew in Mumbai, govt says decision after Christmas

मुंबई में लग सकता है नाईट कर्फ्यू, क्रिसमस व न्यू ईयर जश्न के लिए बीएमसी ने शुरू की कसरत

Fri, 11 Dec 2020 10:09 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 11 Dec 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
BMC wants night curfew in Mumbai, govt says decision after Christmas
महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : Twitter

वैश्विक कोरोना महामारी से देश में सर्वाधिक प्रभावित रही मुंबई में क्रिसमस और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन धूम शुरू होने वाली है। इसको लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रसाशन ने कसरत शुरू कर दी है। मुंबई में फिर से कोरोना वायरस कहर न बरपाए। इसलिए बीएमसी गणेशोत्सव व दीपावली की तरह क्रिसमस व न्यू ईयर के लिए नई गाइडलाइन जारी करेगी।

विज्ञापन


बीएमसी आयुक्त आईएस चहल ने शुक्रवार को कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर एक गाइडलाइन तैयार की जा रही है। कोरोना संकट में नियम का पालन हो, इसके लिए अलग से रणनीति बन रही है। इसी गाइडलाइन के तहत मुंबई में क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया जा सकेगा। नियम का उल्लंघन करनेवाले दंड के भागीदार होंगे। कोरोना से बचाव के लिए क्या-क्या सावधानी बरतनी है। क्रिसमस व न्यू ईयर की पार्टी कितने बज तक और कितने लोगों के साथ मनाई जाएगी। नई गाईडलाईन में इसका जिक्र होगा।
विज्ञापन



मुंबई में लग सकता है नाईट कर्फ्यू 
सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने से कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसलिए बीएमसी आयुक्त चहल ने मुंबई में नाइट कर्फ्यू लगाने के लिए राज्य सरकार के पास पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर के बाद राज्य सरकार इस पर कोई फैसला ले सकती है। मुंबई में 25 दिसंबर को क्रिसमस व 31 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेशन होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करते हैं और देर रात तक पार्टी करते हैं। कोरोना काल में इस बार प्रशासन के लिए यह सबसे चुनौतीपूर्ण सप्ताह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट वे ऑफ इंडिया, चौपाटी और मरीन ड्राईव पर नहीं हो सकेगा न्यू ईयर का जश्न
बीएमसी सूत्रों ने बताया कि इस साल लोग गेटवे ऑफ इंडिया, बैंड स्टैंड, मरीन ड्राइव या जुहू और गिरगांव चौपाटी पर न्यू ईयर का जशन नहीं मना पाएंगे। मुंबई में कुछ गिने-चुने यही वह स्थान हैं जहां न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए लोग हजारों की संख्या में इकट्ठा होते हैं। रात भर जागते हैं और नए साल की आगवानी का जश्न मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed