फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bmc election results political reactions cm fadnavis sanjay raut uddhav raj thackeray bjp shiv sena congress

BMC: 'राहुल जी, आईना साफ मत करिए', महाराष्ट्र निकाय चुनाव में शानदार जीत पर जानिए भाजपा ने क्या कहा

Fri, 16 Jan 2026 02:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 16 Jan 2026 02:47 PM IST
सार

बीएमसी समेत 29 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। भाजपा ने बीएमसी समेत कई नगर पालिकाओं में शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाई हुई है। वहीं विपक्ष चुनाव में धांधली के आरोप लगा रहा है। हालांकि भाजपा विपक्ष के आरोपों को खारिज कर रही है। जानिए चुनाव नतीजों को लेकर किसने क्या कहा?

विज्ञापन
bmc election results political reactions cm fadnavis sanjay raut uddhav raj thackeray bjp shiv sena congress
बीएमसी चुनाव नतीजों पर क्या बोले राजनेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। अभी तक के रुझानों में भाजपा बीएमसी समेत अधिकतर नगर निगमों में आगे चल रही है। इन रुझानों पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। लंबे समय से बीएमसी की सत्ता पर काबिज शिवसेना यूबीटी इस बार पिछड़ती नजर आ रही है। इसे लेकर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


संजय राउत का आरोप- मतदाता सूची से गायब हुए कई नाम
  • संजय राउत ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुंबई जैसे शहर में जिस तरह से वोटिंग पैटर्न रहा, वो बेहद चौंकाने वाला है। शिवसेना यूबीटी, मनसे और कांग्रेस के क्षेत्रों में हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची में गायब मिले, जबकि उन्होंने विधानसभा चुनाव में वोट किया था।
  • विज्ञापन
  • ईवीएम मशीन ठीक से काम नहीं कर रही थी। चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। कल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और चुनाव आयोग के स्टाफ के बीच बैठक हुई, जबकि अभी भी चुनाव आचार संहिता लगी हुई है।' 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • राउत ने आरोप लगाया कि वोटिंग प्रतिशत आने से पहले ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आने शुरू हो गए थे। भाजपा ने अपनी जीत की खुशी भी मनानी शुरू कर दी थी। 

भाजपा का दावा- बीएमसी में 90 से कम सीटें नहीं जीतेंगे
  • महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने शुरुआती रुझानों को लेकर कहा कि लोग देख रहे हैं कि हमने क्या किया है। हम सिर्फ चुनावी भाषण पर निर्भर नहीं करते। 
  • लोग हमारे पुराने काम देखकर ही हम पर विश्वास कर रहे हैं। हमने लोगों से पूछा है कि अगर शिवसेना यूबीटी काम करना चाहती है तो उन्होंने अभी तक क्यों नहीं किया? हमने कोरोना महामारी के दौरान भी काफी काम किया था।
  • उन्होंने कहा कि अगर ठाकरे भाई भी साथ आए हैं या कांग्रेस और एनसीपी हाथ मिला लें, ये लोगों के हित में नहीं है। लोग समझते हैं कि ये लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए साथ आ रहे हैं। 
  • मुंबई में भाजपा 90 सीटें जीतेगी और शिवसेना करीब 40 सीटें। ये नंबर बढ़ सकते हैं, लेकिन कम नहीं होंगे। पुणे में हम 115 सीटों से कम नहीं लाएंगे।

भाजपा ने बीएमसी चुनाव में जीत के लिए जनता के समर्थन के लिए दिया धन्यवाद

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि 'महाराष्ट्र की भाषा में कहते हैं जय-जय महाराष्ट्र माझा। आज महाराष्ट्र की जनता ने हमें जो समर्थन दिया है, इसके लिए विनम्रता से आभार... ये छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है... जैसे शिवाजी की चतुरंगिणी सेना मन में उमंग धारण करके चलती थी, वैसे ही देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ रही है।'

भाजपा नेता तरुण चुघ ने महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन के शनदार प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता बहुत समझदार है। पहाड़ से सागर तक, भारत का कोई भी हिस्सा हो, जनता हर जगह कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन को सजा दे रही है। राहुल जी, आईना साफ मत करिए। आईना साफ करने से मुंह पर लगे कालिख के निशान मिट नहीं सकते। 
 

बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा ने निकाय चुनाव के जनादेश पर खुशी जताई, शिवाजी की सेना के आगे बढ़ने से की तुलना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed