फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC budget 2023-24 Tabled is 14.52 Percent higher than last year

मुंबई वासियों को बड़ी सौगात : BMC ने पेश किया 53 हजार करोड़ का बजट, पिछले साल के मुकाबले 14.52 फीसदी इजाफा

Sat, 04 Feb 2023 11:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 04 Feb 2023 11:38 AM IST
सार

इस बार बीएमसी का बजट(2023-24)  अनुमान 52,619.07 करोड़ रुपये प्रस्तावित है जो 2022-23 के बजट अनुमान से 14.52% अधिक है।

विज्ञापन
BMC budget 2023-24 Tabled is 14.52 Percent higher than last year
बीएमसी का बजट 2023-24 - फोटो : Social Media

विस्तार

आम बजट के बाद आज शनिवार को देश की सबसे अमीर महानगरपालिका के नाम से प्रसिद्ध महाराष्ट्र की बृहन्मुंबई महानगरपालिका(BMC) ने भी अपना बजट पेश कर दिया है। इस बार बीएमसी का बजट(2023-24)  अनुमान 52,619.07 करोड़ रुपये प्रस्तावित है जो 2022-23 के बजट अनुमान से 14.52% अधिक है जो कि 45,949.21 करोड़ रुपये था। 1985 के बाद यह पहली बार है कि देश के सबसे अमीर नगर निकाय के प्रशासन ने एक प्रशासक को बजट पेश किया, क्योंकि इसके नगरसेवकों का पांच साल का कार्यकाल 7 मार्च, 2022 को समाप्त हो रहा था।

विज्ञापन


नागरिक निकाय के सूत्रों ने कहा कि इस साल के बजट में मुंबई में सड़कों, पुलों और जल निकासी (एसडब्ल्यूडी) के विकास और निर्माण के लिए धन का आवंटन होगा। सूत्रों ने यह भी कहा कि कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं जैसे गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड (GMLR), अलवणीकरण संयंत्र और मुंबई तटीय सड़क परियोजना (MCRP) का दूसरा चरण, जो पश्चिमी उपनगरों में वर्सोवा को शहर के उत्तरी छोर में दहिसर से जोड़ेगी इसका बजट में उल्लेख मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed