फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC allows five stars hotels to be used for non-critical corona patients

बेकाबू: मुंबई बना हॉटस्पॉट, 98 फीसदी आईसीयू फुल, पांच सितारा होटल में भी चल रहे अस्पताल

Thu, 15 Apr 2021 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 15 Apr 2021 02:52 PM IST
सार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने पांच सितारा होटलों को कोविड सेंटर में तब्दील करने का फैसला किया है। हालांकि इन होटलों में कोरोना के गंभीर मरीजों को नहीं रखा जाएगा।  

विज्ञापन
BMC allows five stars hotels to be used for non-critical corona patients
महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी कहर बनकर टूट रही है। महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वाला राज्य बना हुआ है। यहां लोग हलाकान और परेशान हैं। बीते 24 घंटे में 58 हजार, 952 नए मामले सामने आए हैं। इसमें बुधवार को मुंबई में 9 हजार संक्रमित मरीजों की संख्या भी शामिल है। महाराष्ट्र का मुंबई शहर तो कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां पर कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने लगी है। दवाइयां, ऑक्सीजन, बेड्स की कमी होने लगी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए राज्य सरकार और बीएमसी ने पांच सितारा होटलों को कोविड सेंटर में तब्दील करने का फैसला किया है। बीएमसी ने बताया कि शहर के दो फाइव स्टार होटलों को कोरोना मरीजों के लिए तैयार किया गया है।  हालांकि इन होटलों में कोरोना के गंभीर मरीजों को नहीं रखा जाएगा। हल्के संक्रमण वाले मरीज ही यहां रहेंगे।   

विज्ञापन

 
42 बेड्स के होंगे निजी अस्पताल
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने पांच सितारा होटलों को कोविड सेंटर में बदला गया है। इन होटलों को निजी अस्पतालों के तौर पर इस्तेमाल करने की मंजूरी मली है। दोनों होटलों में कुल 42 बेड्स को कोरोना मरीजों के लिए रखा गया है।  मरीन ड्राइव में इंटरकांटिनेंटल होटल में 22 और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में ट्राइडेंट होटल में 20 बेड का कोविड अस्पताल तैयार किया गया है। गुरुवार से इन निजी अस्पतालों में इलाज शुरू हो जाएगा।  बीएमसी प्रमुख इकबाल सिंह चहल ने मीडिया से कहा कि मुंबई में कोरोना की वजह से अस्पतालों में बेड को लेकर थोड़ी बहुत समस्या है। ऐसे में राज्य सरकार ने चार सितारा और पांच सितारा होटलों को खाली कराकर कोरोना मरीजों को शिफ्ट करने का फैसला किया है। इन होटलों में कोरोना मरीजों का समुचित इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन


98 फीसदी आईसीयू की बेड फुल
बीते दिनों बीएमसी ने बताया था कि वेंटिलेटर और बिना वेंटिलेटर वाले इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के बेड करीब-करीब फुल हो चुके हैं। 14 अप्रैल तक उनके पास सिर्फ 41 आईसीयू बेड बचे हैं। शहर के अस्पतालों में 80 प्रतिशत तक कोरोना के मरीज बेड पर हैं। जबकि 98 फीसदी आईसीयू के बेड भरे हुए हैं। बीएमसी ने कहा कि अगर शहर में बेड की जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में कोरोना मरीजों के लिए और होटलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीएमसी 2000 बेड्स बढ़ाने की योजना बना रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed