फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Blasts in train in Bhopal, Kanpur terrorists did

बोले शिवराज सिंह- ISIS ने ही किया था ट्रेन ब्लास्ट, हमारे पास सुबूत

Wed, 08 Mar 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- prensented by: आनंद
amarujala.com- prensented by: आनंद Updated Wed, 08 Mar 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
Blasts in train in Bhopal, Kanpur terrorists did
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश्‍ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल-उज्जैन ट्रेन हादसे में ISIS ने ही ब्लास्‍ट किया था। यह बात पहले से ही मान रहे थे। हमारे पास ISIS का हाथ होने के पुख्ता सुबूत हैं। 
विज्ञापन


कानपुर के आतंकियों के एक दस्ते ने ही मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश में भोपाल के करीब एक पैसेंजर ट्रेन में बम विस्फोट किया था। हमले में नौ लोग घायल हो गए। तीन आतंकियों को चंद घंटे बाद ही पुलिस ने धर दबोचा। इनमें दानिश और आतिश मुजफ्पर जाजमऊ के हैं।
विज्ञापन


बाकी साथी भागकर लखनऊ और कानपुर आ गए। लखनऊ में छह घंटे मुठभेड़ के बाद आतंकी ने खुद को एक कमरे में कैद कर लिया। इस बीच दो आतंकी भाई कानपुर में पकड़े गए। देर रात डिप्टी पड़ाव से भी चार साथियों को उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव से एक, इटावा से चार और हरदोई से 12 संदिग्धों को भी आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने छापेमारी कर पकड़ा है। ये सभी आईएसआईएस के खुरासान माड्यूल के कानपुर-लखनऊ नेटवर्क के अहम सदस्य हैं। इनके पास से बरामद लैपटॉप में आईएसआईएस से संबंधित वीडिओ और आतंकी साहित्य मिले हैं।
 

छत काटकर आतंकियों को पकड़ने की कोशिश

Blasts in train in Bhopal, Kanpur terrorists did
एटीएस ने कानपुर में ताबड़तोड़ छापामारी कर दो आतंकी भाइयों फैसल और इमरान को पकड़ लिया। एटीएस को जाजमऊ से पकड़े गए आतंकी फैजल ने बताया की लखनऊ में छिपा सैफुल्ला उसका आतंकी साथी है। इस इनपुट के आधार पर लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र स्थित हाजी कॉलोनी में संदिग्ध आतंकियों के बारे में मिले इनपुट के बाद मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे एटीएस की टीम आईजी असीम अरुण के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।

एटीएस के सिपाहियों ने जैसे ही दरवाजे पर दस्तक दी, संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी। एटीएस ने जवाबी फायरिंग की तो संदिग्धों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और रुक-रुक कर फायरिंग करने लगे। दोनों ओर से देर रात तक फायरिंग होती रही। पुलिस का दावा है कि आतंकियों की ओर से 25 से 30 राउंड फायरिंग हुई है।

असीम अरुण ने बताया कि एटीएस के कमांडो छत काटकर अंदर जाने का प्रयास कर रहे हैं। संदिग्धों पर काबू पाने के लिए चिली बम और टीयर गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस का दावा है कि वह संदिग्ध आतंकी को जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रही है ताकि और जानकारी इकट्ठा की जा सके।
 

गृहमंत्री राजनाथ चिंतित, डीजीपी से बात

Blasts in train in Bhopal, Kanpur terrorists did
संदिग्ध आतंकियों से मुठभेड़ की खबर फैलने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने डीजीपी जावीद अहमद ने फोन पर बात की और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। डीजीपी ने एटीएस और लखनऊ पुलिस के आपरेशन के बारे में जानकारी दी। लखनऊ में आतंकियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर राजनाथ ने चिंता जताई।

तमाम मामले परत दर परत तब खुले जब मध्य प्रदेश में मंगलवार को कानपुर के आतंकियों ने एक पैसेंजर ट्रेन में धमाका करते हुए 9 लोगों को घायल कर दिया। भोपाल से दो घंटे की दूरी पर उज्जैन पैसेंजर (59320) में कालापीपल के नजदीक जबड़ी रेलवे स्टेशन पर जनरल कोच में अचानक जोर का धमाका हुआ।

यह इतना तेज था कि कोच की छत में छेद हो गया। कोच में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि एक सूटकेस में गन पाउडर भी मिला है। आईजी इंटेलिजेंस मकरंद देउस्कर ने बताया कि यह आतंकी हमला है। होशंगाबाद जिले में पिपरिया टोल नाके से पकड़े गए तीन संदिग्धों से पूछताछ में स्पष्ट हो गया कि यह बड़ी साजिश थी।

कानपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो आतंकी दबोचे

Blasts in train in Bhopal, Kanpur terrorists did
मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में हुए धमाके के तार कानपुर और उन्नाव से जुड़े होने के सबूत मिलने के बाद मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश पुलिस सूचना मिली। इसके बाद डीजीपी जावीद अहमद ने एसएसपी आकाश कुलहरि को कानपुर और उन्नाव में छिपे इन आतंकियों की सूचना दी।

पुलिस ने चकेरी के तिवारीपुर ताड़ बगिया (जाजमऊ) निवासी रिटायर्ड शिक्षक नसीम के घर पर दबिश देकर उसके बेटे फैजल उर्फ फैजान को दबोच लिया। उसके भाई इमरान को उन्नाव के अचलगंज थाने के औद्योगिक क्षेत्र बंथर स्थित एक टेनरी से पकड़ लिया। इमरान की निशानदेही पर सिंगरोसी गांव से उसी के एक साथी को भी उठाया गया है। रात में सघन तलाशी और छापामारी जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed