फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Black flags waved at Tamil Nadu Governor AIADMK & BJP question MK Stalin DMK government over incident news in hindi

तमिलनाडु: राज्यपाल को दिखाए गए काले झंडे, अन्नाद्रमुक का दावा- काफिले पर पत्थरबाजी भी हुई

Tue, 19 Apr 2022 06:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 19 Apr 2022 06:07 PM IST
सार

विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और वाम कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों और पार्टियों के कई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर रवि के खिलाफ विरोध जताया। बाद में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Black flags waved at Tamil Nadu Governor AIADMK & BJP question MK Stalin DMK government over incident news in hindi
तमिलनाडु के राज्यपाल को काले झंडे दिखाते राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता। - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु में विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने राज्यपाल के काफिले को काले झंडे दिखाए, जिसका विपक्षी अन्नाद्रमुक और भाजपा ने विरोध किया है। अन्नाद्रमुक का तो यहां तक कहना है कि राज्यपाल के सुरक्षा दायरे में पत्थर भी फेंके गए थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्यपाल जिले के एक प्रसिद्ध मठ के दर्शन के लिए पहुंचे थे। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने यहां धर्मपुरम अधीनम मठ की यात्रा के दौरान राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले, विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और वाम कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों और पार्टियों के कई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर रवि के खिलाफ विरोध जताया। बाद में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और भाजपा ने इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों को रवि के खिलाफ ‘‘(राज्य) विधानसभा का सम्मान नहीं करने’’ के नारे लगाते सुना गया। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट संदर्भ नीट सहित कई विधेयकों के राज्यपाल के पास लंबित होने को लेकर था। उन्होंने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए ‘‘वापस जाओ’’ के नारे भी लगाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए, अन्नाद्रमुक के संयुक्त समन्वयक और राज्य में विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी ने मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘राज्यपाल तमिलनाडु के भीतर यात्रा नहीं कर सकते।’’ उन्होंने दावा किया कि ‘‘असामाजिक तत्वों’’ द्वारा राज्यपाल के काफिले को पत्थरों से निशाना बनाया गया।


उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘जब राज्यपाल के पास सुरक्षा नहीं है, तो आश्चर्य होता है कि यह सरकार आम लोगों को सुरक्षा कैसे मुहैया कराएगी।’’ घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी का आह्वान करते हुए, उन्होंने इस मामले पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से जवाब देने को कहा। उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि रवि के यहां दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा से ‘‘पूरी तरह समझौता’’ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed