{"_id":"5d2b23558ebc3e6cbf3f473a","slug":"bl-santosh-appointed-national-general-secretary-organisation-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलाल की जगह बीएल संतोष भाजपा के संगठन महासचिव नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रामलाल की जगह बीएल संतोष भाजपा के संगठन महासचिव नियुक्त
Sun, 14 Jul 2019 06:13 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 14 Jul 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
बीएल संतोष (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी में संगठन के स्तर पर बड़े फेरबदल सामने आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संयुक्त महासचिव रहे बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन
BL Santosh, Joint General Secretary Organisation has been appointed National General Secretary Organisation of Bharatiya Janata Party (BJP). pic.twitter.com/711zBlzh6I
— ANI (@ANI) July 14, 2019
विज्ञापन
बता दें इससे पहले इस पद पर रामलाल थे। शनिवार को ही उन्हें वापस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया। 67 वर्षीय रामलाल ने लगभग 14 साल भाजपा में पूरे किए। राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, और अब जगत प्रकाश नड्डा तक 4 भाजपा अध्यक्षों के साथ काम किया।
विज्ञापन
बता दें कि रामलाल भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में काम करते थे और संघ व पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। अब उन्हें वापस संघ में बुला लिया गया है।
2005 में बीजेपी के संगठन महासचिव संजय जोशी की विवादित सीडी आने के बाद उन्हें भाजपा से हटा दिया गया था। उसके बाद 2006 की शुरुआत से रामलाल बीजेपी में संगठन महासचिव का काम देख रहे हैं। भाजपा में पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।