{"_id":"624c0e5856a6b67e183a9a89","slug":"bjps-mohit-kamboj-offers-to-fund-loudspeakers-on-temples-for-playing-hanuman-chalisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई : भाजपा नेता कंबोज मंदिरों पर लाउड स्पीकर मुफ्त में लगवाने को तैयार, मुद्दा अजान के जवाब में हनुमान चालीसा का","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई : भाजपा नेता कंबोज मंदिरों पर लाउड स्पीकर मुफ्त में लगवाने को तैयार, मुद्दा अजान के जवाब में हनुमान चालीसा का
Tue, 05 Apr 2022 03:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 05 Apr 2022 03:09 PM IST
सार
कंबोज ने कहा कि वह हनुमान चालीसा के लिए लाउड स्पीकर मुफ्त में देंगे। उन्होंने यह प्रस्ताव महाराष्ट्र नव निर्माण सेना 'मनसे' के प्रमुख राज ठाकरे की मांग के बाद दिया है।
विज्ञापन
लाउड स्पीकर विवाद
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनसे नेता राज ठाकरे द्वारा मुंबई में मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकर से जोर की आवाज में अजान बंद कराने की मांग से छिड़े विवाद में अब भाजपा भी कूद गई है। महाराष्ट्र भाजपा के नेता मोहित कंबोज ने मंदिरों के शिखर पर मुफ्त में लाउड स्पीकर लगवाने का प्रस्ताव दिया है, ताकि वहां से हनुमान चालीसा बजवाई जा सके।
विज्ञापन
कंबोज ने भी मस्जिदों से अवैध लाउड स्पीकर हटवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह हनुमान चालीसा के लिए लाउड स्पीकर मुफ्त में देंगे। उन्होंने यह प्रस्ताव महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की मांग के बाद दिया है। ठाकरे ने मस्जिदों से तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाना बंद कराने की मांग की है। शनिवार को शिवाजी पार्क में ठाकरे ने चेताया था कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर लगवाकर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाएंगे।
विज्ञापन
कंबोज ने मस्जिदों पर लगे अवैध लाउड स्पीकर हटाने की ठाकरे की मांग का समर्थन किया है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि जो भी मंदिरों के शिखर पर लाउड स्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा बजाना चाहता है, उसे वह निशुल्क स्पीकर देंगे। सोमवार को हिंदी व मराठी में किए ट्वीट में कंबोज ने कहा, 'हिंदू एकता की आवाज उठना चाहिए। जय श्री राम! हर हर महादेव!'
विज्ञापन
उधर, महाराष्ट्र सरकार ने सभी राजनीतिक दलों से कहा है कि वे समाज में सौहार्द भंग करने वाले और विभाजन पैदा करने वाले बयान न दें। मस्जिदों से सुबह तेज आवाज में अजान को लेकर पहले भी विवाद उठे हैं। गायक सोनू निगम ने भी यह मामला उठाया था। इसके बाद यह मामला काफी गरमा गया था।