{"_id":"6116453522d9721c8f0197f0","slug":"bjp-yuva-morcha-will-run-a-campaign-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे देश में राष्ट्रवाद की मुहिम चलाएगा भाजपा युवा मोर्चा, सालभर तक चलेंगे कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूरे देश में राष्ट्रवाद की मुहिम चलाएगा भाजपा युवा मोर्चा, सालभर तक चलेंगे कार्यक्रम
Fri, 13 Aug 2021 03:41 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 13 Aug 2021 03:41 PM IST
सार
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वे 15 अगस्त को इस अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में उदयपुर में और लद्दाख में होने वाले समापन समारोह में शामिल होंगे...
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा की प्रेसवार्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आगामी 15 अगस्त से एक साल के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएगा। 15 अगस्त को देश के हर मंडल में 15 युवा एकत्र होकर राष्ट्रगान का पाठ करेंगे। वे इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड भी करेंगे। इसके अलावा, 15 अगस्त से अगले तीन दिन तक देश के 75 स्थानों पर मैराथन कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान युवा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान पूरे देश में मिलाकर 12750 किमी यात्रा की दूरी तय की जाएगी।
विज्ञापन
BJYM अध्यक्ष और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वे 15 अगस्त को इस अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में उदयपुर में और लद्दाख में होने वाले समापन समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं को राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत करने का अभियान है। इसके माध्यम से देश के शहीदों को याद किया जायेगा और उनके महान बलिदान को याद किया जायेगा।
विज्ञापन