फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP workers will go on one million motorcycles on Saturday, will tell the achievements of government

शनिवार को एक करोड़ मोटरसाइकिलों पर निकलेंगे भाजपा कार्यकर्ता, जनता को बताएंगे केंद्र की उपलब्धियां 

Wed, 03 Jul 2019 01:33 PM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 03 Jul 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
BJP workers will go on one million motorcycles on Saturday, will tell the achievements of government
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा शनिवार दो मार्च को पूरे देश में एक साथ बाइक रैली निकालेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश के उमरिया से इस मोटरसाइकिल का नेतृत्व करेंगे। पार्टी का दावा है कि इस रैली में एक करोड़ से अधिक मोटरसाइकिलें भाग लेंगी और यह रैली एक विश्व रिकॉर्ड बनाएगी।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने अमर उजाला को बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल की हर विधानसभा से रैलियां निकाली जाएंगी। हर बूथ से कम से कम पांच मोटरसाइकिल इस रैली में भाग लेंगी। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल इन रैलियों का नेतृत्व करेंगे। देश भर के 4120 विधानसभाओं में 3500 से अधिक जगहों पर यह बाइक रैली निकाली जाएंगी। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गत तीन फरवरी को भारत के मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनता तक पहुंचने और जनता को केंद्र सरकार के किये गए काम बताने की योजना बनाई गई थी। शनिवार की रैली उसी कार्यक्रम का एक हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed