फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP workers will celebrate Diwali in Maharashtra on August 5

महाराष्ट्र में पांच अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे दीवाली जैसा उत्सव

Wed, 29 Jul 2020 10:12 PM IST
Rohit Ojha सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 29 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
BJP workers will celebrate Diwali in Maharashtra on August 5
फाईल फोटो - फोटो : Social Media

राम मंदिर शुरू से ही भाजपा के लिए सियासत का मजबूत हथियार रहा है, जिसे भूमिपूजन के बहाने फिर से धार देने की कवायद शुरू हो गई है। महाराष्ट्र भाजपा ने तो पांच अगस्त को राम मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर दीवाली जैसा त्योहार मनाने का निश्चय किया है। इस संबंध में जिलास्तर पर कार्यकर्ताओं को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा ने तय किया है कि पांच अगस्त को रौशनी और मिठाई के साथ दीवाली मनाएंगे। प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव विजय पुराणिक ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर भूमिपूजन को भव्य बनाने के लिए मेगाप्लान तैयार किया है। उसी के तहत राज्य में कार्यकर्ताओं को आदेश दिए गए हैं कि वे पांच अगस्त को लोगों को दीये और मिठाईयां बांटकर दीवाली जैसा उत्सव मनाएं।
विज्ञापन


पुराणिक ने कार्यकर्ताओं को दीवाली मनाने के साथ ही कोरोना संकट को देखते हुए समाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करने के साथ ही मास्क और सौनिटाइजेशन जैसे निवारक उपकरण के इस्तेमाल की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का यह अवसर 500 साल के संघर्षों के बाद आया है। इसलिए रामभक्तों के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र में बड़ी तादात में लोग पांच अगस्त को त्योहार मनाएंगे। कई लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए कड़ा संघर्ष किया है और अपने जान की बाजी लगा दी है। इसलिए इस अवसर को राजनीतिक चश्में से नहीं देखा जाना चाहिए। महाराष्ट्र में बड़ी तादात में लोग पांच अगस्त को दीवाली जैसा जश्न मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed