फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP worker killed in West Bengal, No stopping of Political violence in state

प. बंगाल में नहीं थम रही राजनीतिक हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या

Sun, 30 Jun 2019 07:47 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 30 Jun 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
BJP worker killed in West Bengal, No stopping of Political violence in state
सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तमाम कोशिशों के बावजूद राज्य में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी सियासी हिंसा का सिलसिला थमता नहीं नजर आ रहा है। अब ताजा मामले में झाड़ग्राम इलाके के जामबनी में एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हावड़ा जिले में इन दोनों दलों के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़पों में तृणमूल कांग्रेस के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जामबनी इलाके में शनिवार देर रात को कीर्तन के दौरान अज्ञात हमलावरों ने खगपित महतो (20) नामक एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। उसे बेहद नजदीक से गोली मारी गई जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में आतंक फैल गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। भाजपा ने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने निजी दुश्मनी को हत्या की वजह बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए थे खगपति

स्थानीय लोगों ने बताया कि खगपति कुछ दिनों पहले तक तृणमूल कांग्रेस में थे। लेकिन बीते कुछ समय से वह तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा के साथ काम कर रहा था। खगपति के परिजनों का आरोप है कि भाजपा में शामिल होने की वजह से ही उसकी हत्या की गई है। 



वहीं, हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच हिंसक झड़पों में तृणमूल के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। लेकिन भाजपा के हावड़ा जिला अध्यक्ष सुजित साहा ने इसे तृणमूल की अंतर्कलह का नतीजा बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed