फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP worker Forced to drink urine by TMC supporters in Paschim Medinipur of Bengal

West Bengal: टीएमसी कार्यकर्ताओ ने भाजपा समर्थक के साथ की मारपीट, पानी मांगने पर पिला दिया पेशाब

Sun, 16 Jul 2023 02:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 16 Jul 2023 02:33 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कुमार दास ने बताया कि मामला गड़वेता के महिदा इलाके ही है। तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यकर्ता से पिकनिक मनाने के लिए पैसेे मांगे थे। भाजपा कार्यकर्ता ने पैसे देने में असमर्थता जताते हुए मना कर दिया था। इसी से खफा टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मारपीट के बाद भाजपा नेता को गिलास में भरकर पेशाब पिला दिया।

विज्ञापन
BJP worker Forced to drink urine by TMC supporters in Paschim Medinipur of Bengal
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)

विस्तार

मध्यप्रदेश के पेशाब कांड के बाद पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पंचायत चुनाव के बाद हिंसा के बीच टीएसमी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता मारपीट की। पिटाई के कारण घायल भाजपा समर्थक ने जब पीने के लिए पानी मांगा तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उसे पेशाब पिला दिया। मामला सामने आते ही भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के बर्बरता की निंदा की। घटना बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले की है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कुमार दास ने बताया कि मामला गड़वेता के महिदा इलाके ही है। तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यकर्ता से पिकनिक मनाने के लिए पैसेे मांगे थे। भाजपा कार्यकर्ता ने पैसे देने में असमर्थता जताते हुए मना कर दिया। इसी बात से टीएमसी कार्यकर्ता भड़कभाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कुमार दास ने बताया कि मामला गड़वेता के महिदा इलाके ही है। तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यकर्ता से पिकनिक मनाने के लिए पैसेे मांगे थे। भाजपा कार्यकर्ता ने पैसे देने में असमर्थता जताते हुए मना कर दिया।  गया। आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को अपने साथ टीएमसी कार्यालय ले गया। यहां उसने भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। प्यास से तड़प रहे भाजपा कार्यकर्ता ने जब पीने के लिए पानी मांगा तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गिलास में पेशाब भरकर उसके मुंह में डाल दिया। भाजपा कार्यकर्ता घायल है। वह अस्पताल में भर्ती है। दास का कहना है कि टीएमसी के कार्यकर्ता नशे में धूत थे।

विज्ञापन

टीएमसी ने आरोपों को किया खारिज
हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है। टीएमसी जिला अध्यक्ष सुजय हाजरा ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह सब कुछ अफवाह है। भाजपा ने पंचायत चुनाव में करारी शिकश्त झेली है। भाजपा नेता अब हार के कारण अपना मुंह दिखाने लायक नहीं रहे। इसलिए झूठे आरोप लगाकर वे पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से भी सामने आया था पेशाब कांड
कुछ दिनों पहले पेशाब कांड से जुड़ा एक मध्यप्रदेश से भी सामने आया। मामले का खुलासा एक वायरल वीडियो से हुआ। वीडियो में दिखा कि भाजपा विधायक का पूर्व प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला एक युवक पर पेशाब कर रहा है। पीड़ित युवक मानसिक विक्षिप्त था। प्रवेश भी शराब के नशे में धुत था। हालांकि, पीड़िता पक्ष ने मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामले में राहुल गांधी और मायावती सहित कई विपक्षी नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने आरोपी के खिलाफ एनएसए लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया था और उसके अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित युवक को सीएम आवास पर बुलाया था और उसके पैर धोकर उसे खाना-पीना खिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed