फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP won't win even 200 seats in LS polls as per RSS survey, claims K'taka Minister Priyank Kharge

Karnataka: प्रियांक खरगे का दावा- लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी भाजपा, RSS के सर्वे का दिया हवाला

Sat, 06 Apr 2024 03:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Apr 2024 03:37 PM IST
सार

karnataka: प्रियांक खरगे ने कहा कि आरएसएस का आंतरिक सर्वेक्षण कहता है कि वे (भाजपा) 200 सीट भी नहीं जीतेंगे। आरएसएस यह भी कह रहा है कि राज्य में वे आठ सीट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे तो वे कैसे जीतेंगे।

विज्ञापन
BJP won't win even 200 seats in LS polls as per RSS survey, claims K'taka Minister Priyank Kharge
प्रियांक खरगे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए दो हफ्ते का ही समय बचा है। ऐसे में सियासी नेताओं के एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को दावा किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक अंदरूनी सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा आगामी आम चुनाव 200 सीट भी नहीं जीतेगी और राज्य में आठ सीट का आंकड़ा भी पार नहीं करेगी। 

विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर उनके हालिया बयान को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शाह को झूठी सूचना का मंत्री होना चाहिए था। शाह ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कर्नाटक सरकार ने सूखा राहत राशि के लिए प्रस्ताव भेजने में तीन महीने की देरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा आठ सीट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी'
प्रियांक खरगे ने कहा, आरएसएस का आंतरिक सर्वेक्षण कहता है कि वे (भाजपा) 200 सीट भी नहीं जीतेंगे। आरएसएस यह भी कह रहा है कि राज्य में वे आठ सीट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे तो वे कैसे जीतेंगे, (भाजपा में) 14-15 सीट पर भीतरी लड़ाई है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पार्टी को साफ करने की जरूरत पर भी बात कर रहे हैं।  

विज्ञापन

'आपस में लड़ रही भाजपा'
उन्होंने आगे कहा,वे (भाजपा के कुछ नेता) कह रहे हैं कि भाजपा (राज्य में) एक परिवार के कारण गंदी हो चुकी है। वे कह रहे हैं कि वे मूल भाजपा को फिर से स्थापित करना चाहते हैं। क्या हम (कांग्रेस) ऐसा कर रहे हैं? नहीं, वे (भाजपा) यह कह रहे हैं। वे यह भी दावा कर रहे हैं कि भाजपा में हिंदुत्ववादी नेताओं जैसे बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, सीटी रवि, अनंत कुमार हेगड़े, ईश्वरप्पा के साथ अन्याय हो रहा है। वे खुद आपस में लड़ रहे हैं, कांग्रेस ने इस झगड़े को पैदा नहीं किया। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव 370 सीट पर जीत के लक्ष्य को लेकर चल रही है। राज्य में भाजपा सभी 28 सीट पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। 

अमित शाह पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
अमित शाह पर सूखा राहत को लेकर झूठ बोलने का आऱोप लगाते हुए खरगे ने कहा कि उन्हें झूठी सूचना का मंत्री होना चाहिए था। उन्होंने कहा,क्या प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री से (राहत मांगन के लिए) मुख्यमंत्री की मुलाकात झूठ है? क्या अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी)  यहां आकर सर्वेक्षण कर रही है और रिपोर्ट सौंप रही है? राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इसके बाद बैठकें कर रहा है और लिखित में कर्नाटक के सूखा प्रबंधन प्रयासों की प्रशंसा कर रहा है। यह क्या है? अमित शाह इतना झूठ क्यों बोल रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed