फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will strike a balance to stop discontent in the states big changes are expected in Karnataka

समीक्षा: राज्यों में असंतोष थामने के लिए संतुलन बनाएगी भाजपा, कर्नाटक में बड़े परिवर्तन के आसार

Tue, 29 Jun 2021 04:06 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Jun 2021 04:06 AM IST
सार

  • कई राज्यों में एकाएक उभरे असंतोष को थामने के लिए भाजपा नेतृत्व सत्ता संतुलन की रणनीति पर काम कर रहा 
  • भाजपा शासित  कुछ राज्यों में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले तो कुछ में चुनाव बाद जरूरी परिवर्तन किए जाएंगे

विज्ञापन
BJP will strike a balance to stop discontent in the states big changes are expected in Karnataka
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे के बाद से कई राज्यों में एकाएक उभरे असंतोष को थामने के लिए भाजपा नेतृत्व सत्ता संतुलन की रणनीति पर काम कर रहा है। इस क्रम में त्रिपुरा में प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान असंतुष्ट खेमे को दिया जाएगा। वहीं, कर्नाटक में भी बड़े बदलाव के आसार हैं।

विज्ञापन


दरअसल त्रिपुरा में कई विधायक कुछ महीनों से मुख्यमंत्री बिल्पब देव से बेहद नाराज हैं। बंगाल चुनाव के बाद मुकुल राय के वापस टीएमसी में जाने के बाद भाजपा नेतृत्व चिंतित है। क्योंकि घर वापसी के बाद ममता बनर्जी ने उन्हें मिशन त्रिपुरा पर लगा दिया है। त्रिपुरा में विरोधी गुट सुदीप रॉय बर्मन की अगुवाई में करीब डेढ़ दर्जन असंतुष्ट विधायक एकजुट हैं। इसके बाद भाजपा ने दोनों खेमों में संतुलन साधने के लिए कई मैराथन बैठकें कीं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस समय मुख्यमंत्री के पास 28 विभाग हैं। ऐसे में नेतृत्व उनसे कुछ विभाग लेकर दूसरों को सौंपना चाहता है। वहीं विरोधी खेमे के रामप्रसाद पाल को नया अध्यक्ष बनाने की भी चर्चा है। राज्य में एक साल से खाली संगठन मंत्री के पद पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक मनोरंजन प्रधान को बैठाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में भी नेतृत्व परिवर्तन पर विचार
कर्नाटक में असंतोष खत्म करने के लिए भी पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है। कई विकल्पों पर चर्चा चल रही है। एक विकल्प मौजूदा सीएम बीएस येदियुरप्पा को राज्यपाल और उनके पुत्र बीवाई विजयेंद्र को केंद्र में राज्य मंत्री बनाने का है। राज्य के ताकतवर लिंगायत समुदाय में गहरी पकड़ रखने के कारण नेतृत्व येदियुरप्पा को नाराज नहीं करना चाहता। उनकी सहमति से ही विवाद खत्म करने का फार्मूला ढूंढा जा रहा है।


असंतोष वाले अन्य राज्यों पर भी मंथन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक नेतृत्व असंतोष वाले राज्यों में चरणबद्ध तरीके से जरूरी परिवर्तन करने का है। इन राज्यों में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ शामिल हैं। कुछ राज्यों में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले तो कुछ में चुनाव बाद जरूरी परिवर्तन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed