फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp will not give up till Mamata Banerjee is defeated in west Bengal

सियासत: भाजपा महासचिव बीएल संतोष का दावा- बंगाल में जब तक ममता बनर्जी की हार नहीं होगी, तब तक जारी रहेगी लड़ाई

Tue, 28 Dec 2021 03:18 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 28 Dec 2021 03:18 AM IST
सार

भाजपा नेता बी एल संतोष ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक बंगाल में ममता बनर्जी की हार नहीं होगी तब तक पार्टी हार नहीं मानेगी। भाजपा तब तक नहीं रुकेगी जब तक कि राज्य में टीएमसी को राजनीतिक रूप से हार नहीं मिलती। 

विज्ञापन
bjp will not give up till Mamata Banerjee is defeated in west Bengal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में तकरार जारी है। दोनों राजनैतिक पार्टियां रोज एक दूसरे पर आरोप लगाती नजर आती हैं। वहीं सोमवार को भाजपा ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी तब तक हार नहीं मानेगी तब तक बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हार नहीं जातीं।

विज्ञापन


अमित शाह अगले महीने करेंगे बंगाल का दौरा
भाजपा ने यह भी घोषणा की कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने राज्य का दौरा करेंगे और पार्टी के कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। राज्य की भाजपा इकाई ने दिन के दौरान यहां एक संगठनात्मक बैठक की, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने संबोधित किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन


बी एल संतोष ने साधा निशाना
भाजपा नेता बी एल संतोष ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक बंगाल में ममता बनर्जी की हार नहीं होगी तब तक पार्टी हार नहीं मानेगी। भाजपा तब तक नहीं रुकेगी जब तक कि राज्य में टीएमसी को राजनीतिक रूप से हार नहीं मिलती। आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के रूप में कैडरों और नेताओं को एकजुट करने के लिए इस संदेश की बहुत आवश्यकता थी। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा और टीएमसी के बीच मौन सहमति के दावे संगठन पर भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीएम ने टीएमसी पर भाजपा का ट्रोजन हॉर्स होने का आरोप लगाया
सबसे पुरानी पार्टी और सीपीएम ने अतीत में कई बार टीएमसी पर भाजपा का ट्रोजन हॉर्स होने का आरोप लगाया है। भाजपा ने अपने उच्च चुनावी अभियान के बावजूद, पिछले विधानसभा चुनावों में 77 सीटें जीतीं, जबकि टीएमसी ने 294 सीटों में से 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed