फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will not form government in maharashtra, Governor called Shiv Sena

महाराष्ट्र: भाजपा नहीं बनाएगी सरकार, राज्यपाल ने शिवसेना को बुलाया

Mon, 11 Nov 2019 06:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Nov 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
BJP will not form government in maharashtra, Governor called Shiv Sena
चुनाव, महाराष्ट्र (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र में रविवार को सियासी घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहा है। शिवसेना के कोटे से केंद्रीय कैबिनेट में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री का पदभार संभालने वाले अरविंद सावंत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन

 

वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को बताया कि पार्टी विधायकों की एक बैठक सुबह 10 बजे होगी। जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। महाराष्ट्र में रविवार को सियासी घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला। भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शाम को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और सरकार बनाने से इनकार कर दिया। इसके डेढ़ घंटे बाद राज्यपाल ने दूसरा सबसे बड़ा दल होने के नाते शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार शाम 7.30 बजे तक शिवसेना को यह बताने को कहा कि वह सरकार बनाएगी या नहीं। इसके बाद शिवसेना के सामने जटिल स्थिति पैदा हो गई क्योंकि समय बहुत कम है। उधर, बीते दो हफ्तों में शरद पवार और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच तीन मुलाकातों के बावजूद एनसीपी ने शर्त रखी कि शिवसेना को पहले एनडीए से बाहर होना होगा।

केंद्र में उसके मंत्री अरविंद सावंत को इस्तीफा देना होगा। साथ ही भाजपा के साथ सारे संबंध खत्म करने होंगे। इससे पहले, राज्यपाल से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, हमने सरकार नहीं बनाने का फैसला किया है।

शिवसेना के बगैर हम अकेले सरकार बनाने में सक्षम नहीं हैं। एक दिन पहले ही राज्यपाल कोश्यारी ने सबसे बड़ा दल होने के नाते हमसे पूछा था कि हम सरकार बनाना चाहते हैं या नहीं। हमने अपने फैसले से राज्यपाल को भी अवगत करा दिया है। वहीं, पाटिल के बयान के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हम हर हाल में महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाएंगे।

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी विधायकों से कहा है कि राज्य में अगला सीएम शिवसैनिक होगा।

शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया 

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को जनादेश दिया था, लेकिन शिवसेना ने उसका अपमान किया। अगर शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाना चाहती है, तो बना सकती है। हम उन्हें शुभकामना देते हैं।’

भाजपा अहंकार में, यह कैसा गठबंधन

उधर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि भाजपा अपने अहंकार में सरकार न बनाने के लिए तैयार है लेकिन शिवसेना के साथ ढाई साल के मुख्यमंत्री पद का वादा निभाने के लिए राजी नहीं है। यह कैसा गठबंधन है।
 

स्थायी सरकार गठन के पक्ष में: चव्हाण

इस बीच, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि हम महाराष्ट्र में स्थायी सरकार गठन के पक्ष में हैं। फिलहाल हम जयपुर में हैं, हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और आगे हमारा क्या रुख रहेगा इसको लेकर विधायकों से सलाह लेंगे।

इससे पहले, रविवार को मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट करके राज्यपाल से मांग की थी कि राज्य में पार्टियों ने गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ा था। जब भाजपा-शिवसेना की महायुति सरकार नहीं बना सकी तो अब कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को सरकार बनाने का निमंत्रण मिलना चाहिए।

 क्या उद्धव होंगे मुख्यमंत्री और अजीत पवार उपमुख्यमंत्री?

सूत्रों का कहना है कि एनसीपी ने शिवसेना को साफ कर दिया है कि वह उसे सरकार बनाने कि लिए अगर समर्थन देती है तो आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं स्वीकार करेगी। वह इस पद के लिए उद्धव ठाकरे को समर्थन देने को तैयार है। इस पर उद्धव ने कहा कि वह विचार करेंगे।

साथ ही एनसीपी ने शिवसेना को यह भी साफ कर दिया है कि शिवसेना का मुख्यमंत्री होने की स्थिति में उपमुख्यमंत्री एनसीपी का होगा और यह पद अजीत पवार के पास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed