फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp will focus on women's votes for election 2019

युवाओं के बाद अब महिला वोटरों पर फोकस करेगी बीजेपी

Sat, 06 May 2017 01:56 PM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 May 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
bjp will focus on women's votes for election 2019
महिला भाजपा कार्यकर्ता
युवाओं के बदौलत 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने वाली भाजपा अब अगले चुनावों के लिए महिलाओं को लुभाने में जुट गई है। पीएम मोदी के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी महिलाओं को रास आने वाली योजनाएं शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


इस कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दाश ने पहला कदम बढा दिया है। झारखंड में भूमि अथवा फ्लैट खरीदने वाली महिला को अब महज 1 रूपया रजिस्ट्री शुल्क अदा करना पडेगा। पहले यह शुल्क कीमत के 7 प्रतिशत थी। 
विज्ञापन


भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि बीते लोकसभा का चुनाव पार्टी ने युवाओं के भरोसे जीता तो 2019 में वह महिलाओं के जरीए जीत सुनिश्चित करेगी। 2019 में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी रणनीतिकारों को महिलाओं पर भरोसा ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि सर्वोच्च न्यायालय के जरिए निर्भया कांड के आरोपियों को फांसी की सजा बरकरार रखने के फैसले के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने फैसले की जमकर तारीफ की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने निर्भया कांड पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। 

तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि बलात्कारियों को फाँसी की सज़ा दिलाने के हमारे प्रयासों को इस फैसले से बल मिलेगा व नरपिशाचों में कोई भी कुकर्म करने से पहले खौफ पैदा होगा।
 

महिलाओं को देने वाली रियायत को जल्द देंगे कानूनी रूप 

bjp will focus on women's votes for election 2019
रघुबर दास - फोटो : ANI

रजिस्ट्री शुल्क में महिलाओं को देने वाली छूट के फैसले पर मुख्यमंत्री रघुवर दास जल्द ही अपने कैबिनेट की मुहर लगाएंगे। अब तक सूबे में महिलाओं को कुल कीमत का 7 प्रतिशत रजिस्ट्री शुल्क के रूप में अदा करना पडता था। 

अब महिलाओं को जमीन या फलैट खरीदने पर केवल 1 रूपया रजिस्ट्री शुल्क के रूप में अदा करना पडेगा। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय कुमार ने अमर उजाला को बताया कि इस फैसले से राज्य सरकार को करीब 250 करोड रूपए का रेवेन्यू घाटा होगा। 

लेकिन महिलाओं के हित को ध्यान रखते हुए झारखंड सरकार ने बडा कदम उठाने का निर्णय लिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार भाजपा आलाकमान ने पार्टी शासित राज्यों से केंद्र की तरह महिला हितैषी कदम उठाने को कहा है। पीएम मोदी ने महिलाओं के हित को ध्यान रखते हुए उज्जवला योजना और जनधन सरीखे योजनाओं की शुरूआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed