फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will complain against Anita Radhakrishnan in the Election Commission

Tamil Nadu: पीएम मोदी के खिलाफ द्रमुक मंत्री के बयान से गरमाई राजनीति, चुनाव आयोग-पुलिस से शिकायत करेगी भाजपा

Sun, 24 Mar 2024 03:11 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 24 Mar 2024 03:11 PM IST
सार

Tamil Nadu: भाजपा नेता के.अन्नामलाई ने कहा है कि द्रमुक मंत्री अनिता राधाकृष्णन के खिलाफ चुनाव आयोग और डीजीपी से शिकायत करेंगे। राधाकृष्णन ने एक बैठक में पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
BJP will complain against Anita Radhakrishnan in the Election Commission
अनिता राधाकृष्णन के. अन्नामलाई - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में द्रमुक मंत्री अनिता राधाकृष्णन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई का कहना है कि अनिता राधाकृष्णन के खिलाफ चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से सख्त और तत्काल कार्रवाई की मांग की जाएगी। भाजपा नेता के अन्नामलाई ने पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी के लिए तमिलनाडु के मंत्री अनिता राधाकृष्णन की निंदा की है। अन्नामलाई ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ द्रमुक नेता ने घृणित टिप्पणी की है। 

विज्ञापन


अनिता राधाकृष्णन के बयान पर बवाल 
शुक्रवार को थूथुकुडी जिले में द्रमुक उम्मीदवार कनिमोझी के समर्थन में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में तमिलनाडु के मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्री अनिता राधाकृष्णन भी मौजूद थे। राधाकृष्णन ने इस दौरान प्रधानमंत्री के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर वोट बैंक के लिए राजनीति करने का भी आरोप लगाया। मंत्री राधाकृष्णन ने कहा कि पीएम मोदी ने मामूली वोट हासिल करने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल और कामराज जैसे दिग्गजों के सम्मान में परियोजनाओं का उद्घाटन किया। राधाकृष्णन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने पटेल समाज का वोट हासिल करने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति बनवाई।
विज्ञापन


अन्नामलाई ने की कड़ी निंदा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने अनिता राधाकृष्णन का भाषण एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि डीएमके के मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में घृणित बात कही है। उन्होंने आगे लिखा कि इस दौरान कनिमोझी भी मंच पर थीं लेकिन उन्होंने अनिता राधाकृष्णन को  रोकने की कोशिश नहीं की। इतनी घृणित बात कहने के बाद भी कनिमोझी मंच पर भाषण का आनंद लेती रहीं। पोस्ट में आगे लिखा है कि वास्तव में ऐसी घृणित, अशिष्ट राजनीति करना डीएमके के डीएनए में है। लोग डीएमके को उचित सबक सिखाएंगे और कानून भी अपना फर्ज निभाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण जिला अध्यक्ष चित्रांगथन की ओर से एक याचिका दायर की गई है। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग से अनिता राधाकृष्णन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed