फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will celebrate death anniversary of Veer Savarkar, Shivsena stand is not clear

भाजपा जोरशोर से मनाएगी वीर सावरकर की पुण्यतिथि, शिवेसना की 'हिंदुत्व परीक्षा' आज

Wed, 26 Feb 2020 01:55 AM IST
गौरव पाण्डेय सुरेंद्र मिश्र, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 26 Feb 2020 01:55 AM IST
सार

महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार आने के बाद सावरकर के अपमान का सिलसिला जारी है। शिवसेना हमेशा वीर सावरकर को स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर पेश करती रही है जबकि कांग्रेस उनका अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। 

विज्ञापन
BJP will celebrate death anniversary of Veer Savarkar, Shivsena stand is not clear
वीर सावरकर

विस्तार

बुधवार को भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि है। वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर एक बार फिर शिवसेना के हिंदुत्व की परीक्षा होनी है। भाजपा ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि जोरशोर से मनाने का निश्चय किया है। वहीं, शिवसेना सरकार में रहते हुए कांग्रेस की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहेगी, इसलिए शिवसेना का रुख स्पष्ट नहीं है। इस दौरान भाजपा नेता शिवसेना पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार आने के बाद सावरकर के अपमान का सिलसिला जारी है। शिवसेना हमेशा वीर सावरकर को स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर पेश करती रही है जबकि कांग्रेस उनका अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस की मासिक पत्रिका ‘शिदोरी’ में सावरकर को लेकर आपत्तिजनक लेख छापे गए थे। इनमें सावरकर का चरित्रहनन किया गया। जिसका भाजपा ने विरोध किया था, लेकिन शिवसेना ने इसको ज्यादा तूल नहीं दिया था।

विज्ञापन

आज दिखेगा वीर सावरकर के प्रति शिवसेना का प्रेम : पाटिल

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि हम पूरे प्रदेश में वीर सावरकर की पुण्यतिथि मनाएंगे। लेकिन, शिवसेना के सावरकर प्रेम को भी परखेंगे। हम चाहते हैं कि शिवसेना की ओर से विधानसभा में वीर सावरकर गौरव प्रस्ताव आए। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा की सरकार रहते हुए सावरकर गौरव प्रस्ताव क्यों नहीं लाया गया तो पाटिल ने कहा कि उस समय किसी में सावरकर का अपमान करने की हिम्मत नहीं थी। इसलिए इसकी जरूरत नहीं पड़ी। शिवसेना का सावरकर के प्रति कितना सम्मान है या फिर सम्मान के नाम पर ढोंग करती है। यह जनता के सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed