फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will ask vote on Modi name in the electoral states

चुनावी राज्यों में गुजरात का फॉर्मूला आजमाएगी भाजपा, पार्टी मोदी के नाम पर मांगेगी वोट

Thu, 11 Oct 2018 04:04 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
BJP will ask vote on Modi name in the electoral states
नरेंद्र मोदी

चुनावी राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता विरोधी रुझान से पार पाने के लिए भाजपा गुजरात फॉर्मूला अपनाएगी। आंतरिक सर्वे में राज्य सरकारों के खिलाफ नाराजगी के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू बरकरार रहने की रिपोर्ट है। इससे उत्साहित पार्टी नेतृत्व ने गुजरात की तर्ज पर बड़ी संख्या में नए चेहरों पर दांव लगाने और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पर्दे के पीछे रख मोदी को फ्रंट फुट पर लाने रणनीति बनाई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 15 साल की सत्ता और राजस्थान में दूसरे कारणों से सरकार के खिलाफ नाराजगी है। 

विज्ञापन


आंतरिक सर्वे के मुताबिक राज्य सरकारों के खिलाफ नाराजगी के बावजूद पीएम मोदी पर वर्ष 2014 की तरह ही लोगों का भरोसा कायम है। यही कारण है कि पार्टी ने सत्ता विरोधी रुझान को कम करने के लिए बड़ी संख्या में विधायकों-मंत्रियों का टिकट काटने और पूरे चुनाव को सीधे पीएम मोदी से जोड़ने की रणनीति बनाई है। पार्टी के लिए राहत की बात है कि छत्तीसगढ़ के चुनाव के बाद मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए पीएम के पास क्रमश: दो और तीन हफ्ते का लंबा वक्त होगा।
विज्ञापन


राजस्थान में चिंता, मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं पर भरोसा

पार्टी राजस्थान को लेकर चिंतित है, जबकि अपने सबसे मजबूत गढ़ माने जाने वाले मध्य प्रदेश में उसे कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। इस सूबे में पार्टी के पास दशकों पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। इस कारण पार्टी आश्वस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed