फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will announce president in most of the states this week; Election process for national president continues

BJP: अधिकतर राज्यों में इसी सप्ताह अध्यक्ष का एलान करेगी भाजपा; राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी

Mon, 07 Apr 2025 05:05 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 07 Apr 2025 05:05 AM IST
सार

जेपी नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके करीब छह महीने बाद जनवरी 2020 में उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद जनवरी 2023 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन
BJP will announce president in most of the states this week; Election process for national president continues
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी अब अंतिम चरण में है। दिल्ली, हरियाणा और झारखंड को छोड़ कर प्रदेश अध्यक्ष के मामले में शेष सभी राज्यों पर विमर्श पूरा हो चुका है। पार्टी की योजना अगले हफ्ते से क्रमवार प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करने की है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 37 संगठनात्मक राज्यों में से 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अनिवार्य है। पार्टी अब तक 14 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर चुकी है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पहले विधानसभा चुनावों, महाकुंभ के आयोजन और इसके बाद संसद के बजट सत्र के कारण अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि इस दौरान ज्यादातर राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के लिए विमर्श का काम पूरा हो गया। अब प्रधानमंत्री बैंकॉक और श्रीलंका की यात्रा से लौटने के बाद तमिलनाडु का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में अब प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने के लिए अंतिम विमर्श होगा। जाहिर तौर पर इस प्रक्रिया में संघ सहित अन्य वैचारिक सहयोगियों को भी विश्वास में लिया जाएगा। इसके बाद  चरणबद्ध तरीके से प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इनमें कर्नाटक को छोड़ कर सभी राज्यों में नए चेहरे को मौका मिलेगा। उक्त सूत्र ने कहा कि फिलहाल न तो नए अध्यक्ष के चुनाव की तिथि और न ही चेहरे पर चर्चा हुई है। प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


छह साल से राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं नड्डा
वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके करीब छह महीने बाद जनवरी 2020 में उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद जनवरी 2023 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद बीते साल सितंबर महीने में शुरू हुए सदस्यता अभियान के साथ ही नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Tamil Nadu: 'सीएम स्टालिन ने PM का नहीं किया स्वागत, जानबूझकर छुट्टी मनाने गए ऊटी', BJP नेता तमिलिसाई का आरोप 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed