फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp wall writing program starts for lok sabha election jp nadda says ek baar phir modi sarkaar

Lok Sabha Election: भाजपा का चुनाव के लिए 'दीवार लेखन' अभियान शुरू, जेपी नड्डा ने दीवार पर उकेरा कमल का निशान

Mon, 15 Jan 2024 01:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 Jan 2024 01:47 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा कि 'आज से, हमारा देशभर में दीवार लेखन अभियान शुरू हो रहा है। हमने एक बार फिर मोदी सरकार के नारे को दीवार पर लिखकर इस अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन
bjp wall writing program starts for lok sabha election jp nadda says ek baar phir modi sarkaar
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने आज से अपने लोकसभा चुनाव के लिए दीवार लेखन अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रचार अभियान के तहत भाजपा देशभर में दीवारों पर पार्टी के नारे लिखवाएगी और चुनाव चिन्ह कमल का निशान बनवाएगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जेपी नड्डा ने खुद दिल्ली में एक दीवार पर कमल का निशान उकेरा।
विज्ञापन


जेपी नड्डा बोले- एक बार फिर मोदी सरकार
जेपी नड्डा ने कहा कि 'आज से, हमारा देशभर में दीवार लेखन अभियान शुरू हो रहा है। हमने एक बार फिर मोदी सरकार के नारे को दीवार पर लिखकर इस अभियान की शुरुआत की है। हमारी देश को लोगों से अपील है कि वह एक बार फिर से देश में मोदी सरकार बनाएं। देश को आगे ले जाने के लिए स्थायी सरकार की जरूरत है। दीवार लेखन अभियान के जरिए हमने देश के लोगों से अपील की है कि 'एक बार फिर मोदी सरकार'।'
विज्ञापन

 

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए भाजपा ने देश की सभी लोकसभाओं को क्लस्टर में बांट दिया है। एक क्लस्टर में 3-5 लोकसभा सीटों को रखा गया है। इन क्लस्टर्स की जिम्मेदारी प्रभारियों को दी गई है। इन प्रभारियों की बैठक 16 जनवरी को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में होगी। खास बात है कि क्लस्टर बनाते हुए हारी हुई सीटों का भी क्लस्टर बनाया गया है ताकि वहां पिछले आम चुनाव में हुई कमियों को दूर किया जा सके। यूपी की लोकसभा सीटों को 20 क्लस्टर में बांटा गया है। 


पीएम मोदी 25 से करेंगे प्रचार अभियान का आगाज
प्रधानमंत्री मोदी भी आगामी 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक विशाल रैली को संबोधित कर चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले पीएम मोदी अलीगढ़, अवध क्षेत्र और कानपुर में तीन रैलियां करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed