फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP vs Rahul Gandhi: How many Pakistani jets were shot down Why are you not asking this BJP Slams Congress

BJP vs Rahul Gandhi: 'कितने पाकिस्तानी जेट गिराए? यह क्यों नहीं पूछ रहे', भाजपा का राहुल गांधी पर करारा हमला

Tue, 20 May 2025 10:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 20 May 2025 10:46 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर के खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। राहुल का दावा था कि सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू होने से पहले पाकिस्तान को सूचित किया। आइए इस बारे में विस्तार से जानें...

विज्ञापन
BJP vs Rahul Gandhi: How many Pakistani jets were shot down Why are you not asking this BJP Slams Congress
राहुल गांधी और एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बार बार विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर उठाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी घिरते जा रहे हैं। अब भाजपा ने उन पर तंज कसा है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि राहुल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वे यह क्यों नहीं पूछ रहे कि हमने पाकिस्तान के कितने फाइटर जेट मार गिराए। राहुल यह भी बताएं कि उन्होंने ऐसे सफल ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई क्यों नहीं दी।

विज्ञापन


राहुल ने क्या कहा था?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब उस पर राजनीतिक बयानबाजी जोड़ पकड़ने लगी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर नए आरोप लगाए गए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि हमारे हमले से पहले पाकिस्तान को इसकी जानकारी देना एक अपराध था। राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। राहुल ने सवाल किया है कि ऐसा करने के लिए किसने अधिकृत किया और इसके कारण हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?
विज्ञापन


भाजपा का पलटवार
भाजपा ने लगातार दूसरे दिन राहुल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई तक नहीं दी। ऑपरेशन स्पष्ट रूप से भारत की ताकत को दर्शाता है। इसके बजाय वे बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने जेट खो दिए। एक सवाल जो पहले ही DGMO ब्रीफिंग में भी उठाया जा चुका है। मजे की बात यह है कि उन्होंने एक बार भी यह नहीं पूछा कि संघर्ष के दौरान कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए या भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तानी एयरबेस पर बमबारी के दौरान कितने विमान अपने हैंगर में खड़े रहते हुए नष्ट हो गए। राहुल गांधी के लिए आगे क्या है? निशान-ए-पाकिस्तान?
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कही थी यह बात
दिल्ली में होंडुरास दूतावास के उद्घाटन के बाद गुरुवार को पत्रकारों से बात हुए जयशंकर ने कहा था, 'यह स्पष्ट है कि कौन गोलीबारी बंद करना चाहता था। हमने आतंकवादी ढांचे को नष्ट करके जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, उन्हें हासिल कर लिया है। चूंकि प्रमुख लक्ष्य हासिल कर लिए गए थे, इसलिए मुझे लगता है कि हमने उचित रूप से यह रुख अपनाया, क्योंकि ऑपरेशन की शुरुआत में ही हमने पाकिस्तान को यह संदेश भेज दिया था कि हम आतंकवादी ढांचे पर हमला कर रहे हैं, न कि सेना पर और सेना के पास यह विकल्प है कि वह खड़ी रहे और हस्तक्षेप न करे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed