BJP Vs AAP: मुजाहिदीन बोला तो BJP नेता शहजाद पूनावाला ने दर्ज कराई FIR, AAP बोली- विपक्ष को चुप कराने की कोशिश
शहजाद पूनावाला ने कहा कि शो के दौरान लगातार उन पर धार्मिक आधार पर टिप्पणी की गई। केवल धर्म विशेष का होने के नाते उन्हें आतंकवादी कहा गया। यह केवल उनकी निजी आलोचना का मामला नहीं है, यह दो संप्रदायों में तनाव पैदा करने वाला मामला है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने 25 जुलाई को एक शो के दौरान उन्हें 'मुजाहिदीन' कहकर संबोधित किया। भाजपा नेता ने इसे अपने धार्मिक समुदाय और अपना अपमान बताते हुए एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी नेता ने इसे विरोधियों को चुप कराने की कार्रवाई बताया है।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि शो के दौरान लगातार उन पर धार्मिक आधार पर टिप्पणी की गई। केवल धर्म विशेष का होने के नाते उन्हें आतंकवादी कहा गया। यह केवल उनकी निजी आलोचना का मामला नहीं है, यह दो संप्रदायों में तनाव पैदा करने वाला मामला है। उन्होंने इसे अपना अपमान बताते हुए मानहानि का नोटिस भी भेजा है। अल्पसंख्यक आयोग भी इस मामले पर संज्ञान ले सकता है।
वहीं, आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह राजनीतिक विरोधियों को चुप कराने की साजिश है। उन्होंने कहा कि उसी शो के दौरान उन पर निजी टिप्पणी की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने उनके नेता अरविंद केजरीवाल पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके जवाब में उन्होंने कुछ टिप्पणी की है जिसे गलत रंग में व्यक्त किया जा रहा है।