फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Vs AAP Public work getting affected in the fight of both the parties impact on Mohalla Clinic-Education

BJP Vs AAP: दोनों दलों की लड़ाई में प्रभावित हो रहा जनता का काम, मोहल्ला क्लीनिक-शिक्षा पर पड़ रहा असर

Sun, 22 Jan 2023 07:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 22 Jan 2023 07:42 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर पेंशन फंड रोकने के साथ-साथ दिल्ली सरकार के कार्यों में में बाधा डाली जा रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने केंद्र सरकार से इस मामले पर हस्तक्षेप कर दिल्ली की जनता के लिए किए जाने  वाले कार्यों को सुचारू बनाए रखने की बात कही है।

विज्ञापन
BJP Vs AAP Public work getting affected in the fight of both the parties impact on Mohalla Clinic-Education
mcd - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक टकराव बना हुआ है। दोनों दलों के बीच लड़ाई के कारण अब तक दिल्ली को उसका मेयर नहीं मिल सका है तो आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मोहल्ला क्लीनिक और कुछ पेंशन सेवाओं के लिए धन आवंटन भी रोक दिया गया है। इससे दिल्ली की आम जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।  

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में स्थानीय सेवाओं को देने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी नगर निगम की है। नगर निगम का चुनाव परिणाम सात दिसंबर को ही आ गया था, लेकिन दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव के कारण मेयर पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हो सकी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय द्वारा जारी की गई सूचना के आधार पर 24 जनवरी को एक बार फिर मेयर पद के लिए मतदान होने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


हालांकि, नामित पार्षदों के पहले शपथ ग्रहण के मुद्दे पर अब तक दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। आशंका है कि इससे एक बार फिर टकराव बढ़ सकता है और नई तिथि पर भी मेयर मिलने में रुकावटें आ सकती हैं। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि दोनों दलों के बीच टकराव से होने वाले नुकसान को बचाने के लिए इस बार मार्शलों की मदद से शपथ ग्रहण कराकर मेयर बनाने की राह निकाली जा सकती है। इस बीच नगर निगम में जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर पेंशन फंड रोकने के साथ-साथ दिल्ली सरकार के कार्यों में में बाधा डाली जा रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने केंद्र सरकार से इस मामले पर हस्तक्षेप कर दिल्ली की जनता के लिए किए जाने  वाले कार्यों को सुचारू बनाए रखने की बात कही है।

अपनी नाकामी न ढकें केजरीवाल-सिसोदिया: भाजपा 
दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली और फिनलैंड की तुलना करना बेमानी है। फिनलैंड में प्रति 269 छात्रों के लिए एक सरकारी स्कूल उपलब्ध है तो दिल्ली में औसतन 3897 छात्रों के लिए एक स्कूल उपलब्ध है। दिल्ली के 90 प्रतिशत उच्चत्तर माध्यमिक स्तर स्कूलों में विज्ञान एवं कॉमर्स नहीं पढ़ाया जाता। इससे दिल्ली के छात्रों के वैज्ञानिक-डॉक्टर बनने की राह हमेशा के लिए बंद कर दी गई है। यहां स्कूलों में प्रिंसिपल-शिक्षक और कमरे तक उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इन कमियों को दूर करने की बजाय केजरीवाल और सिसोदिया एक दूसरे की पीठ ठोंकने का काम करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

   
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए हमेशा आरोप लगाने की राजनीति का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षकों को ट्रेनिंग के नाम पर विदेश भेजने पर उतारू है, लेकिन उसका दिल्ली के स्कूलों की व्यवस्था सुधारने पर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को ब्लेमगेम पॉलिटिक्स करने की बजाय जनता के हितों के लिए काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed