फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Vice President attacked in Tripura two policemen injured

BJP VP Attacked : त्रिपुरा में भाजपा उपाध्यक्ष पर हमला, बाल-बाल बचीं, दो पुलिसकर्मी घायल

Thu, 09 Jun 2022 11:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 11:01 PM IST
सार

भाजपा नेता पर हमला उस वक्त हुआ जब आदिम जाति कल्याण मंत्री रामपाड़ा जमातिया और भाजपा सांसद रेबती के अनुरक्षकों को एक समूह के द्वारा रोकने की कोशिश की गई। सभी जामपैजाला में पाताल कन्या जमातिया के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन
BJP Vice President attacked in Tripura two policemen injured
त्रिपुरा में भाजपा उपाध्यक्ष पाताल कन्या जमातिया पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के जमपुइजाला में भाजपा उपाध्यक्ष पाताल कन्या जमातिया पर हमले की खबर सामने आ रही है। उनपर लोगों के एक समूह ने हमला किया। हालांकि वो इस हमले में बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद पुलिस ने अब आरोपियों की तफ्तीश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पाताल कन्या जमातिया पर यह हमला तब हुआ जब वह टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने कहा कि गोमती जिले के तैदु में स्वदेशी लोगों का उत्पीड़न करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। तैदु और जम्पुइजाला आदिवासी बहुल इलाके हैं। 
विज्ञापन


भाजपा नेता पर हमला उस वक्त हुआ जब आदिम जाति कल्याण मंत्री रामपाड़ा जमातिया और भाजपा सांसद रेबती के अनुरक्षकों को एक समूह के द्वारा रोकने की कोशिश की गई। सभी जामपैजाला में पाताल कन्या जमातिया के साथ एक कार्यक्रम में सिरकत करने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) अरिंदम नाथ ने कहा कि जमातिया की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। साथ ही दो वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। जमातिया पर सैकड़ों की तादाद में लोगों ने हमला किया। हमला करने वाले समूह में ज्यादातर महिलाएं थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर और उसे त्रिपुरा स्टेट राइफल्स मुख्यालय ले गया और स्थिति बहाल कर दी गई। 


जमातिया ने हाल ही में त्रिपुरा पीपुल्स फ्रंट को छोड़ा था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हुई थीं। 

आईजी ने बताया कि जिस कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण मंत्री रामपाड़ा जमातिया और पाताल कन्या जमातिया शामिल होने वाले थे। इस घटना के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed