फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP, VHP exploring legal recourse against Kerala Assembly Speaker over purported remarks about a Hindu deity

Kerala: भाजपा-विहिप ने विधानसभा स्पीकर पर लगाया हिंदू देवताओं का अपमान करने का आरोप, कानूनी कार्रवाई की मांग

Tue, 25 Jul 2023 04:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Jul 2023 04:11 PM IST
सार

Kerala: भाजपा और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को कहा कि वे केरल विधानसभा स्पीकर एएन शमसीर की एक हिंदू देवता के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ कानूनी रास्ता तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
BJP, VHP exploring legal recourse against Kerala Assembly Speaker over purported remarks about a Hindu deity
A. N. Shamseer - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को कहा कि वे केरल विधानसभा स्पीकर एएन शमसीर की एक हिंदू देवता के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ कानूनी रास्ता तलाश रहे हैं। भाजपा और विहिप पिछले सप्ताह राज्य के एर्नाकुलम जिले के एक सरकारी स्कूल में आयोजित 'विद्या ज्योति' कार्यक्रम में स्पीकर द्वारा की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी से नाराज हैं।

विज्ञापन


 

कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान शमसीर ने कथित तौर पर केंद्र पर आरोप लगाया कि वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उपलब्धियों के बजाय बच्चों को हिंदू मिथक सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, भाजपा और विहिप का कहना है कि वे भगवान गणेश और पुष्पक विमानम के बारे में विधानसभा स्पीकर की टिप्पणी से व्यथित हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की केरल इकाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भाजपा की राज्य समिति के एक सदस्य ने तिरूवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर विधानसभा स्पीकर के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज करने की मांग की है। उसने विपक्षी कांग्रेस पर इस मुद्दे पर चुप रहने का भी आरोप लगाया और मांग की कि वह इस मामले पर अपना पक्ष रखे। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर कांग्रेस चुप रहती है तो ऐसा प्रतीत होगा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी विधानसभा स्पीकर के कथित भेदभावपूर्ण विचारों का समर्थन कर रही है।
 

विज्ञापन

भाजपा के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि विधानसभा स्पीकर हिंदू आस्था और मान्यताओं को बदनाम करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस तरह के विचारों से अपनी पार्टी को अलग करेंगे या अपनी चुप्पी से इसका समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed