{"_id":"686fce53071c3b79ac026552","slug":"bjp-valmiki-told-that-man-is-great-not-by-birth-but-by-deeds-virendra-sachdeva-said-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: 'वाल्मीकि ने बताया इंसान जन्म नहीं, कर्म से महान', वीरेंद्र सचदेवा बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: 'वाल्मीकि ने बताया इंसान जन्म नहीं, कर्म से महान', वीरेंद्र सचदेवा बोले
Thu, 10 Jul 2025 07:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 10 Jul 2025 07:59 PM IST
सार
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा नेता ने भगवान वाल्मीकि का दर्शन किया और मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि भगवान वाल्मीकि ने लोगों को सिखाया कि इंसान अपने जन्म से नहीं, कर्म से महान बनता है। वाल्मीकि को सनातन संस्कृति का पहला कवि बताते हुए सचदेवा ने कहा कि लोगों को वाल्मीकि का चरित्र अपने जीवन में उतारना चाहिए और समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा नेता ने भगवान वाल्मीकि का दर्शन किया और मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सचदेवा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि का भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने में योगदान हमेशा याद किया जाएगा क्योंकि भारतीय जनमानस में बसे भगवान राम के जीवन चरित्र को उन्होंने जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
सचदेवा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने वाल्मीकि समुदाय के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक कार्य किए हैं। उनके बच्चों को उच्च शिक्षा से लेकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार करने के लिए अनेक सहायता देकर उन्हें हर तरह से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने वाल्मीकि समुदाय का समाज को मजबूत करने में दिये गए योगदान को भी याद किया।
विज्ञापन
सचदेवा ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा का वह दिन है जो उस महान परंपरा को नमन करने का अवसर है जिसमें गुरु को ईश्वर से भी ऊंचा स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि एक ऐसे महान संत, कवि और समाज सुधारक थे जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आदर्श लोगों के सामने पेश किया।