फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP using Waqf issue as political weapon: Karnataka Home Minister Parameshwara

G Parameshwara: 'वक्फ मुद्दे का सियासी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही भाजपा', कर्नाटक के गृह मंत्री का आरोप

Sun, 17 Nov 2024 03:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Nov 2024 03:51 PM IST
सार

G Parameshwara: कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि भाजपा वक्फ मुद्दे का सियासी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इसका मतलब है कि कुछ लोग सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश कर सकते हैं और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
BJP using Waqf issue as political weapon: Karnataka Home Minister Parameshwara
जी. परमेश्वर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह वक्फ के मुद्दे का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। 

विज्ञापन


परमेश्वर की यह टिप्पणी तब सामने आई है जब भाजपा आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करने वाली है। पार्टी ने इस मुद्दे पर तीन विशेष टीमों का गठन किया है, जो जिलों का दौरा करेंगी और वक्फ नोटिस प्रभावितों से मुलाकात करेंगी। वहीं, उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भी भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे के जरिए सांप्रदायिक अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


राज्य के गृह मंत्री ने क्या कहा?
राज्य के गृह मंत्री परमेश्वर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, भाजपा इसे (वक्फ मुद्दे) सियासी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इसका मतलब है कि कुछ लोग सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश कर सकते हैं और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमारा आरोप यह है कि वे अपनी यात्रा का इस्तेमाल इस काम के लिए कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा, इस पर कुछ भी कहना अभी मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस इस बात से डर रही है कि भाजपा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है और इससे राष्ट्रपति शासन का रास्ता खुल सकता है, तो गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा, यह संभव नहीं है। राज्य पुलिस विभाग ने पूरी क्षमता से शांति बनाए रखी है। कुछ घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन आम तौर पर हम शांति बनाए रखने में सफल रहे हैं। 

किसानों और अन्य ने क्या आरोप लगाए हैं
कर्नाटक के किसानों और अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन को वक्फ संपत्ति के रूप में चिह्नित किया गया है। इस मुद्दे पर बढ़ते विवाद के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को जारी सभी नोटिस को रद्द किया जाए और बिना उचित सूचना के संपत्ति दस्तावेज में किए गए बदलावों को भी रद्द किया जाए। 


भाजपा की ओर से यह दावा किए जाने पर कि लोकायुक्त की जांच ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर 40 फीसदी कमीशन के झूठे आरोप लगाए थे, कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें इस दावे के आधार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, यह कहना गलत है कि कांग्रेस केवल 40 फीसदी कमीशन के आरोपों की वजह से सत्ता में आई। कांग्रेस ने 40 फीसदी कमीशन के अलावा भी कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया था, जैसे गारंटी योजनाएं व जनता से जुड़े अन्य मामले। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed