फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP trying to convence shiv sena after TDP quits NDA alliance

TDP के एनडीए से बाहर होने पर भाजपा में मची खलबली, शिवसेना को मनाने के लिए बंद कमरे में हुई मीटिंग

Fri, 16 Mar 2018 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 16 Mar 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
BJP trying to convence shiv sena after TDP quits NDA alliance
उत्तर प्रदेश के लोकसभा उपचुनाव में करारी हार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के एनडीए से बाहर होने के बाद भाजपा में खलबली मच गई है। इस घटनाक्रम के बीच केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के मुद्दे पर शिवसेना की खामोशी ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा ने अपने सहयोगियों को जोड़ने का उपक्रम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने बंद कमरे में एक घंटे बैठक की।
विज्ञापन


यह बैठक शिवसेना को भाजपा के साथ जोड़े रखने की कवायद मानी जा रही है। संख्याबल पर गौर करें तो केंद्र की मोदी सरकार को अविश्वास प्रस्ताव से कोई खतरा नहीं है। फिर भी सहयोगियों को एकजुट रखने की कोशिश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए में शिवसेना एक प्रमुख सहयोगी है। लेकिन, भाजपा-शिवसेना के बीच तल्खी सुर्खियों में है। इसलिए मुख्यमंत्री फडणवीस और अनंत गीते की बंद कमरे में एक घंटा हुई मीटिंग के मायने निकाले जाने लगे हैं। शुक्रवार को सरकारी अतिथिगृह सहयाद्री में मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय मंत्री अनंत गीते के साथ हुई बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटिल भी मौजूद थे।

गेस्ट हाउस के बंद कमरे में हुई मीटिंग के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राष्ट्रवादी और हिंदुत्ववादी हमारे साथ हैं। शिवसेना हमारे साथ है और साथ रहेगी। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिवसेना से यह डील पक्की कर ली है कि यदि संसद में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आता है तो शिवसेना का वोट एनडीए के पक्ष में जाएगा। 


बीएमसी उपचुनाव में शिवसेना को भाजपा का समर्थन
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की एक सीट (वार्ड नंबर 173) पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार को शिवसेना ने भाजपा से समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने तुरंत हामी भर दी। भाजपा का यह कदम शिवसेना को जोड़े रखने की रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed