फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP top brass condole death of tallest tribal leader Jagdeo Ram Oraon

जगदेव राम उरांव का निधन, जेपी नड्डा समेत भाजपा के शीर्ष नेता ने जताया शोक

Wed, 15 Jul 2020 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Jul 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
BJP top brass condole death of tallest tribal leader Jagdeo Ram Oraon
जगदेव राम उरांव - फोटो : social media

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव का निधन हो गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव राम माधव ने शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


जेपी नड्ड ने ट्वीट कर कहा, 'अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जगदेव राम जी के देहावसान के समाचार से मन व्यथित है। वनवासी भाइयों व बहनों के जीवन उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शान्ति'
विज्ञापन

 


जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अंर्जुन मुंडा ने भी जदगेव राम उरांव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि जगदेव राम का वनवासी समाज के संपूर्ण विकास और स्वाभिमान जागरण की दिशा में अभूतपूर्व योगदान था। उनके निधन से वनवासी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। 


वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जगदेवराम उरांव जी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'वनवासियों के कल्याण के लिए समर्पित जगदेवराम उरांव जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यधिक दुःख हुआ। आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन होम कर देने वाले अपने लाल को मध्यप्रदेश कभी भुला न सकेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को संबल दें। विनम्र श्रद्धांजलि!'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed