फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP told the commission, situation of Bengal is difficult to get out of the house of poor voters

भाजपा ने आयोग से कहा बंगाल के हालात खराब, वोटरों का घर से निकलना मुश्किल

Tue, 02 Apr 2019 09:10 AM IST
रचना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
BJP told the commission, situation of Bengal is difficult to get out of the house of poor voters
BJP Logo
बंगाल के हालात को लेकर ममता की टीएमसी और भाजपा आमने सामने है। आरपार की इस लड़ाई में भाजपा ने आयोग से शिकायत की है। उधर ममता ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को देर शाम भाजपा का निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी और भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह समेत पार्टी के आला नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

 
भाजपा ने आरोप लगाया है कि पहले चरण के मतदान के लिए दो सप्ताह से भी कम समय रह गया है लेकिन बंगाल की स्थिति अभी भी काफी खराब है।  हिंसा के चलते वोटरों में भय का माहौल है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रचार करना तक मुश्किल है। क्योंकि वहां पुलिस भी ईमानदारी से काम नहीं कर पा रही है टीएमसी के कार्यकर्ताओं का इतना खौफ है कि प्रशासन उनके आतंक के सामने पंगु नजर आ रहा है।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने आशंका जतायी है कि पंचायत चुनाव की तरह ही वोटरों को घर से ही निकलने नहीं दिया जाएगा। टीएमसी को छोड़कर कोई भी प्रचार नहीं कर पा रहा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि ऐसे में जब पहले ही हिसा लगातार जारी है। आयोग को चाहिए कि वह कार्रवाई करे। उधर ममता भी लगातार भाजपा पर चुनाव को साप्रदायिकता का रंग देने का आरोप लगाती रहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed