फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to take out rath yatra in Tripura ahead of assembly polls

Tripura: त्रिपुरा चुनाव से पहले अपनी पुरानी रणनीति पर काम करेगी भाजपा, क्या इस बार भी मिलेगी जीत?

Mon, 26 Dec 2022 11:54 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 26 Dec 2022 11:54 AM IST
सार

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए भाजपा ने अपनी पुरानी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। अब देखना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी जीत मिल पाती है या नहीं।

विज्ञापन
BJP to take out rath yatra in Tripura ahead of assembly polls
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच पहली जनवरी से राज्य भर में रथ यात्रा का आयोजन करेगी। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियों की निगरानी के लिए सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव फरवरी में होना है। भाजपा मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने कहा एक यात्रा उत्तर त्रिपुरा जिले से निकलेगी जबकि दूसरी दक्षिण त्रिपुरा जिले से। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य चुनाव से पहले लोगों का आशीर्वाद लेना है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि लोग उस पार्टी के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए रथ यात्रा में शामिल होंगे, जिसने उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा किया है। 

विज्ञापन


लोग पार्टी के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए रथ यात्रा में शामिल होंगे: भाजपा
उन्होंने कहा हमें विश्वास है कि लोग पार्टी के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए रथ यात्रा में शामिल होंगे, जिसने उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा किया है।  पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि पहली बार कोई राजनीतिक दल चुनाव से पहले पूर्वोत्तर राज्य में इस तरह की यात्रा आयोजित करेगा।
विज्ञापन


2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान, भाजपा ने कई रोड शो किए थे, जिनमें कई केंद्रीय मंत्री प्रमुख थे। इस बीच, भाजपा का मेगा आउटरीच कार्यक्रम 'प्रति घर शूशन ' रविवार को संपन्न हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष, जो चुनावी राज्य में हैं, ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार शाम पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed