फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to contest 11 seats in Lok Sabha polls in Assam, leaving three for allies AGP, UPPL says CM Sarma

Lok Sabha Polls: असम में एनईडीए के बीच सीट-बंटवारे पर बनी सहमति, भाजपा 11 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Thu, 29 Feb 2024 11:21 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 29 Feb 2024 11:21 PM IST
सार

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, एजीपी बारपेटा और धुबरी संसदीय सीटों से चुनाव लड़ेगी, जबकि कोकराझार में यूपीपीएल अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि असम में सभी 14 संसदीय क्षेत्रों में सहयोगी दल एक-दूसरे के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
BJP to contest 11 seats in Lok Sabha polls in Assam, leaving three for allies AGP, UPPL says CM Sarma
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। तीन सीटें अपने सहयोगी दलों असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के लिए छोड़ेगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सीएम सरमा एनईडीए के संयोजक भी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नगालैंड में एनडीपीपी उम्मीदवार का समर्थन करेगा। पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है।

विज्ञापन


गुवाहाटी में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, एजीपी बारपेटा और धुबरी संसदीय सीटों से चुनाव लड़ेगी, जबकि कोकराझार में यूपीपीएल अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि असम में सभी 14 संसदीय क्षेत्रों में सहयोगी दल एक-दूसरे के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


सीएम हिमंत सरमा ने बताया कि बुधवार को असम भाजपा प्रमुख भाबेश कलिता और उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक की, इस दौरान सीट-बंटवारे पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यूपीपीएल ने कोकराझार सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, जिस पर भाजपा नेतृत्व राजी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता सरमा ने कहा कि एजीपी अधिक सीटें चाहती थी, क्योंकि पूरे राज्य में पार्टी का जनाधार है। लेकिन भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे इस बार दो सीटों पर चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था। जिस पर वे सहमत हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की कुल 14 सीटों में से 11 सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है। अन्य तीन सीटों पर भी हम पूरी ताकत से लड़ेंगे।

कुछ नए चेहरों को टिकट मिलने की उम्मीद
सरमा ने कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसदों से कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं लिया जाता है। उम्मीदवारों का फैसला खुली चर्चा के जरिये किया जाता है। कुछ मौजूदा सांसदों ने चुनाव नहीं लड़ने और पार्टी गतिविधियों के लिए अधिक समय देने की इच्छा व्यक्त की है, इसलिए कुछ नए चेहरों को टिकट मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

नगांव को अल्पसंख्यक बहुल सीट पेश करना उचित नहीं...
नगांव निर्वाचन क्षेत्र को लेकर कांग्रेस के भीतर खींचतान की खबरों पर सरमा ने कहा कि परिसीमन की वजह से नगांव सीट बंट गई है। कांग्रेस की तरफ से वहां से कौन चुनाव लड़ेगा, यह उनका मामला है। नगांव को अल्पसंख्यक बहुल सीट के रूप में पेश करने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कहना उचित नहीं है। यह श्रीमंत शंकरदेव (वैष्णव संत) का जन्मस्थान है। मैं इस पवित्र स्थान को बदनाम नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हमें किसी जगह को बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक बहुल के रूप में पेश नहीं करना चाहिए।

नगांव संसदीय क्षेत्र को लेकर कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और गौरव गोगोई के बीच खींचतान की खबर है। बोरदोलोई वर्तमान में नगांव से सांसद हैं, जबकि गोगोई पड़ोसी कालियाबोर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसका बड़ा हिस्सा परिसीमन के बाद नवनिर्मित काजीरंगा निर्वाचन क्षेत्र में चला गया है।


बता दें, असम से वर्तमान में भाजपा के नौ लोकसभा सांसद हैं, जबकि एजीपी और यूपीपीएल का लोकसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। कांग्रेस के तीन और एआईयूडीएफ का एक सांसद है, जबकि एक निर्दलीय सांसद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed