फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP, TMC spar over Odisha train accident aid being paid in Rs 2,000 notes

ओडिशा ट्रेन हादसा: BJP का दावा- बंगाल सरकार ने मुआवजे में पीड़ितों को बांटे 2000 के नोट, लगाया यह बड़ा आरोप

Thu, 08 Jun 2023 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 08 Jun 2023 03:13 PM IST
सार

 पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पीड़ितों के हाथों में दो हजार रुपये के बंडल हैं। इसी को लेकर मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस को घेर लिया है। 

विज्ञापन
BJP, TMC spar over Odisha train accident aid being paid in Rs 2,000 notes
मजूमदार का बड़ा आरोप। - फोटो : social media

विस्तार

ओडिशा के बालासोर जिले में 2 जून यानी शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। यहां, बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 288 लोगों की मौत, जबकि करीब 1000 यात्री घायल हुए। इन पीड़ित परिवारों की मदद का केंद्र और राज्यों की सरकार ने एलान किया है। ऐसे में, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी बंगाल से ताल्लुक रखने वाले मृतकों के परिजनों की मदद की घोषणा की थी। इस बीच भाजपा ने टीएमसी की सराहना करने के साथ ही आड़े हाथों ले लिया है।

विज्ञापन

मजूमदार का निशाना
दरअसल, पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पीड़ितों के हाथों में दो हजार रुपये के बंडल हैं। मजूमदार ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की तृणमूल कांग्रेस की पहल की सराहना की। हालांकि, बाद में सवाल उठा दिया कि क्या इसके माध्यम से टीएमसी अपने काले धन को सफेद कर रही है?

विज्ञापन

मजूमदार ने लिखा कि ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य के एक मंत्री तृणमूल पार्टी की ओर से पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे रहे हैं। मैं इसकी सराहना करता हूं, लेकिन इस संदर्भ में मैं यह सवाल भी रख रहा हूं कि इस 2000 रुपये के नोटों के बंडल का स्रोत क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों की बढ़ रही परेशानियां
उन्होंने लिखा कि वर्तमान में बाजार में 2000 रुपये के नोटों की आपूर्ति कम है और बैंकों के जरिए इन्हें बदलने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में पीड़ित परिवारों को 2000 रुपये के नोट देकर उनकी समस्याएं बढ़ा दी गई हैं। दूसरा सवाल यह कि क्या यह काले धन को सफेद करने का टीएमसी का तरीका नहीं है?



 

बंसती इलाके की घटना
2000 रुपये के नोट बांटने की यह घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बसंती में हुई थी। दरअसल, टीएमसी नेता ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना में अपने परिवार के एक सदस्य को खोने के बाद इस परिवार को मुआवजा दिया गया था।

मजूमदार पर पलटवार
सुकांत मजूमदार के ट्वीट पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है। टीएमसी के मुख्य प्रवक्ता कुणाल घोष ने सुकांत मजुमदार के ट्वीट को निराधार बताया। साथ ही कहा कि क्या 2000 का नोट अमान्य है? यह वही भाजपा सरकार है, जिसने इस नोट को पेश किया था। यह निराधार ट्वीट है। यह कोई गलत बात नहीं है, आज यदि कोई किसी को 2000 का नोट देता है, तो यह अवैध या काला धन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed