{"_id":"5ff4665f295c76535569c175","slug":"bjp-tika-nitish-kumar-blames-akhilesh-for-publicity-purpose-he-speaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश बोले-अखिलेश ने सुर्खियां बटोरने के लिए ‘भाजपा का टीका‘ बताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीतीश बोले-अखिलेश ने सुर्खियां बटोरने के लिए ‘भाजपा का टीका‘ बताया
Tue, 05 Jan 2021 06:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 05 Jan 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सपा प्रमुख व उप्र के पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा कोरोना वैक्सीन को ‘भाजपा का टीका‘ बताने पर आपत्ति जताई है। नीतीश कुमार ने कहा कि लगता है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह की टिप्पणी की।
कोरोना टीकाकरण को लेकर पटना में पत्रकारों से चर्चा में बिहार के मुख्यमंत्री से अखिलेश यादव के विवादित बयान के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा, ‘बोलने से खबर छपती है इसलिए कुछ लोग बोलते रहते हैं। कौन क्या बोलता है मेरी उसमें दिलचस्पी नहीं है।‘
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि ये भाजपा का टीका है, इसे क्यों लगवाएं। हालांकि इस पर ट्रोल होने के बाद में अखिलेश ने स्पष्ट किया कि उन्होंने टीका बनाने वाले किसी भी वैज्ञानिक का अपमान नहीं किया है। अखिलेश ने कहा था, 'मैंने किसी भी वैज्ञानिक या टीका बनाने में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति पर सवाल नहीं खड़ा किया है। हमने सिर्फ भाजपा पर सवाल खड़ा किया है, क्योंकि इस पार्टी ने जैसे फैसले लिए हैं, उन पर जनता को भरोसा नहीं है।'
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य के लोगों के टीकाकरण के लिए तैयारियां कर रही है और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों या स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता दरबार कार्यक्रम भी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, जिसे कुछ समय पहले बंद कर दिया गया गया था। उन्होंने कहा, ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। हम कोविड-19 की स्थिति के सुधरने का इंतजार कर रहे हैं।‘