{"_id":"5f591017e7877e5b2f4b9599","slug":"bjp-threatens-to-pull-out-of-npp-led-govt-in-meghalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालयः भाजपा ने एनपीपी नीत सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालयः भाजपा ने एनपीपी नीत सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी
Wed, 09 Sep 2020 10:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, शिलॉन्ग
पीटीआई, शिलॉन्ग
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : social media
भाजपा ने मेघालय में बुधवार को नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी है। भाजपा की यह धमकी 'जनजातीय स्वायत्त परिषद' को करोड़ों रुपये के विशेष सहायता अनुदान के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर है।
विज्ञापन
भगवा पार्टी भी राज्य में सत्तारूढ़ मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है। भाजपा ने इस अनुदान के क्रियान्वयन में घोटाले का आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई जांच की भी मांग की है। प्रदेश भाजपा प्रमुख अर्नेस्ट मावरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दो स्वायत्त जिला परिषद के तहत आने वाले इलाकों के लिए आवंटित धन का सत्तारूढ़ पार्टी, जो एनपीपी है, ने दुरूपयोग किया है। इन दोनों परिषदों में धड़ल्ले से भ्रष्टाचार हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम यह मांग करते हैं कि इन दोनों परिषदों में ऐसी गतिविधियों पर एनपीपी की कार्यकारिणी समिति रोक लगाए, अन्यथा हम गठबंधन से बाहर होने के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।' प्रदेश भाजपा प्रमुख के मुताबिक, इस कोष के 20 करोड़ रुपये दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद के कर्मचारियों के वेतन के मद में डाल दिए गए।
विज्ञापन