फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP threatening people to send central agencies to their homes if they dont vote for it says Mamata banerjee

Bengal: ममता ने लगाया भाजपा पर वोट के लिए लोगों को डराने का आरोप, बोली- सीएए को लेकर BJP कर रही राजनीति

Mon, 29 Jan 2024 03:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 29 Jan 2024 03:41 PM IST
सार

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वह फोन पर लोगों को धमकी दे रही है कि उन्हें वोट न देने पर वह लोगों के घरों में केंद्रीय एजेंसियों को भेज देंगे।

विज्ञापन
BJP threatening people to send central agencies to their homes if they dont vote for it says Mamata banerjee
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर वोट के लिए लोगों को डराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को धमकी दे रही है कि लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी को वोट न देने पर केंद्रीय एजंसियों को उनके घरों में भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


भाजपा पर ममता ने लगाया आरोप
टीएमसी सुप्रीमो ने कूचबिहार में स्थानीय लोगों खासकर राजवंशियों को वोटर लिस्ट में अपना नाम सुनिश्चित करने की सलाह दी है। जिससे कि वह नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) से खुद को बचा सके। 
विज्ञापन


बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'भाजपा चुनाव के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वह फोन पर लोगों को धमकी दे रही है कि उन्हें वोट न देने पर वह लोगों के घरों में ईडी और सीबीआई को भेज देंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी विशेष भगवान की पूजा करने के भाजपा के किसी भी आदेश को नहीं मानने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा, मैं रामायण, कुरान, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब को फॉलो करती हूं। मैं किसी गरीब के घर में जाकर बाहर से खाना मंगाकर खाने का नाटक नहीं करती हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र सीएए के मुद्दे को लेकर आई है, जिससे कि वह लोकसभा से पहले राजनीति कर सके।


हालांकि, सोमवार की सुबह केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शांतनु ठाकुर ने सात दिनों के भीतर देश में सीएए लागू करने का दावा किया है। उन्होंने दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में एक सार्वजनिक बैठक में भाषण के दौरान यह बात कही। शांतनु ठाकुर ने लिखित में इसकी गारंटी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed