फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP swipe at Rahul gandhi, said He could not contest from Amethi but speaking of forming govt

पलटवार: PM मोदी से बहस को तैयार वाले बयान पर BJP ने राहुल को घेरा, कहा- अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहे और...

Sat, 11 May 2024 02:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 11 May 2024 02:19 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि साल 2019 के आम चुनावों में अमेठी में स्मृति ईरानी से राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था, इस बार कांग्रेस ने उन्हें रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
BJP swipe at Rahul gandhi, said He could not contest from Amethi but speaking of forming govt
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीन चरण की वोटिंग हो चुकी है, अब बाकी के बचे चार चरणों के लिए सियासी दल पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बयान दिया था की वह किसी भी मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता के मुद्दों पर बहस करने के लिए तैयार हैं। अब उनके बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि वह न तो अपनी पार्टी के अध्यक्ष हैं और न ही विपक्ष के नेता हैं।

विज्ञापन


विपक्षी दल लोकसभा चुनाव जीतेगा
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल के उस दावे पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्षी दल लोकसभा चुनाव जीतेगा। त्रिवेदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनका नाम राहुल गांधी है। उन्होंने आगे कहा कि साल 2019 के आम चुनावों में राहुल को अमेठी को स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, इस बार कांग्रेस ने रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारा है और भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। गांधी परिवार के सहयोगी किशोरी लाल शर्मा अमेठी में ईरानी के खिलाफ मुकाबला कर रहे हैं।
विज्ञापन


वह महज कांग्रेस पार्टी के सांसद
त्रिवेदी ने पूछा कि राहुल किस हैसियत से मोदी के साथ बहस करना चाह रहे हैं क्योंकि वह महज कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस में एक सांसद यात्रा का नेतृत्व कर रहा है, जबकि संसद के दोनों सदनों में उसके नेता उसके पीछे खड़े हैं। मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी के अध्यक्ष हैं जबकि गांधी के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेदी ने कहा कि कोई उनके साथ बहस कर सकता है या नहीं, विभिन्न मुद्दों पर उनकी जानकारी के स्तर से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैसे और भी कई लोगों ने गांधी को बहस के लिए चुनौती दी है।

केजरीवाल पर भी निशाना साधा
त्रिवेदी ने अंतरिम जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में जश्न मनाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि वह जेल से लौटे नेताओं के कुलीन क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले अन्ना हजारे उनके गुरु थे और अब आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव। 

त्रिवेदी ने कहा कि आप देख सकते हैं कि केजरीवाल ने जिस तथाकथित नई राजनीति को शुरू करने का दावा किया था, वह कांग्रेस के साथ मिलकर अब पुरानी राजनीति बन गई है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने आदिवासी समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह बयान देकर अपमान किया कि विपक्ष के सत्ता में आने पर राम मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा। 

बहस का भेजा गया था निमंत्रण
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के दो पूर्व जजों ने पीएम मोदी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के मुद्दों पर सार्वजनिक बहस करने का न्योता दिया था। इस पत्र पर वरिष्ठ पत्रकार एन राम ने भी अपने हस्ताक्षर किए थे। इस पत्र को राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा था कि वो पीएम मोदी के साथ किसी भी मंच पर बहस करने के लिए तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मदन बी लोकुर और दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एपी शाह ने पत्र में लिखा था कि इससे लोग दोनों नेताओं के पक्ष जान सकेंगे। साथ ही इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।


राहुल गांधी ने स्वीकार किया था बहस का न्योता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जस्टिस लोकुर, जस्टिस शाह और पत्रकार एन राम की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहस के न्योते को स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा था, 'लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मैं 100 फीसदी किसी भी मंच पर पीएम मोदी के साथ जनता के मुद्दों पर बहस करने को तैयार हूं। लेकिन मैं जानता हूं की पीएम मोदी मुझसे बहस नहीं करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed