फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp suspended its member of parliament kirti azad and now he would be join congress

भाजपा के बागी और निलंबित सांसद तलाश रहे हैं 2019 के लिए जमीन, कीर्ति थाम सकते हैं राहुल का हाथ

Mon, 30 Jul 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
bjp suspended its member of parliament kirti azad and now he would be join congress
kirti-azad

लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के दरभंगा बिहार से सांसद रहे निलंबित सांसद कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने न केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है बल्कि उन्होंने बातों बातों में इशारा किया है कि मेरे पिता भी कांग्रेसी रहे हैं। कीर्ति के पिता स्वर्गीय भागवत झा आजाद कांग्रेस के बड़े नेता और बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान राहुल को एक अच्छा नेता बताया वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी राष्ट्रीय पार्टी से ही 2019 का चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि राष्ट्रीय पार्टी तो दो ही हैं तो उन्होंने राहुल की तारीफ के पुल बांध दिए और फिर अपने पिता के बारे में कहा कि वह न केवल बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं बल्कि स्वतंत्रता सेनानी भी थे।
विज्ञापन


 इससे पहले बिहार कांग्रेस के प्रभारी राजेश लिलोटिया ने भी सांसद कीर्ति आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना का खुलकर स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दरवाजे उनके लिए खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद कीर्ति आजाद के कांग्रेस में शामिल होने और दरभंगा से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर राजेश लिलोटिया ने कहा कि कांग्रेस बड़े दिलवालों की पार्टी है। जो भी कांग्रेस की विचारधारा का सम्मान करेगा, उसके लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि आलाकमान इस पर निर्णय लेगा।

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की हाल में राजद से बढ़ी नजदिकियां

bjp suspended its member of parliament kirti azad and now he would be join congress
तेजस्वी यादव और शत्रुघन सिन्हा राष्ट्र मंच की बैठक के दौरान पटना में - फोटो : PTI

 बता दें कि कीर्ति आजाद भाजपा से तीन बार दरभंगा के सांसद रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उन्हें भाजपा ने लंबे समय से निलंबित कर रखा है। वे कांग्रेस में अपनी जमीन तलाश रहे हैं और दरभंगा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ना चाहते हैं।

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के बागी नेताओं ने अपनी जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। 17वीं लोकसभा चुनाव की सुगबुहाट शुरू होते ही बिहार में भाजपा के बागी नेताओं में शामिल सिने अभिनेता और शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुध्न सिन्हा और क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आजाद अलग-अलग पार्टियों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।  

पार्टी से नाराज बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की हाल में राजद से बढ़ी नजदिकियां इस बात के संकेत दे रही हैं कि वो अगला चुनाव बीजेपी के बजाय महागठबंधन खेमे से लड़ सकते हैं। चुनाव के मद्देनजर कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि समय आने पर घोषणा करूंगा कि मैं किस पार्टी और कहां से चुनाव लडूंगा। फिलहाल मैं भाजपा में हूं। 

पार्टी से दरकिनार होने के बाद से ही शत्रुघ्न सिन्हा कई मौकों पर अपने दर्द का इजहार कर चुके हैं। उनके इस दर्द को कभी नीतीश तो कभी लालू यादव मरहम लगा चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से शत्रु लालू और उनके परिवार से मिलजुल रहे हैं जिसे देखते हुए कयास लगया जा रहा है कि सिन्हा की नजर महागठबंधन के टिकट पर लोकसभा पहुंचने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed