{"_id":"63301eb43aad1e71cb7cb4df","slug":"bjp-sushil-kumar-modi-slammed-congress-mp-digvijay-singh-for-rss-with-pfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PFI: दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तुलना पीएफआई से की, सुशील मोदी बोले- शर्म आनी चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PFI: दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तुलना पीएफआई से की, सुशील मोदी बोले- शर्म आनी चाहिए
Sun, 25 Sep 2022 02:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:56 PM IST
सार
भाजपा नेता ने कहा, दिग्विजय सिंह ऐसे संगठन का समर्थन कर रहे हैं, जो पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहा था और भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहता था।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आरएसएस की तुलना पीएफआई से करने पर दिग्विजय सिंह को शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी ने कहा, दिग्विजय सिंह ने हमेशा आतंकवादियों का समर्थन किया है। वे बाटला हाउस के आतंकवादियों के समर्थक थे। आज उनकी हालत ऐसी है कि वह 20 साल बाद भी मध्य प्रदेश में सत्ता में नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन
आरएसएस की देशभक्ति निर्विवाद
भाजपा नेता ने कहा, वह उस आरएसएस की पीएफआई से तुलना कर रहे हैं, जिसकी देशभक्ति निर्विवाद है। उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंह ऐसे संगठन का समर्थन कर रहे हैं, जो पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहा था और भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहता था।
विज्ञापन
क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने?
दिग्विजय सिंह शनिवार को ग्वालियर में थे। वे नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के साथ पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। जब उनसे पीएफआई पर कार्रवाई से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो नफरत फैलाए, धार्मिक उन्माद फैलाए और हिंसा का माहौल बनाए ऐसे सभी संगठनों पर कार्रवाई होना चाहिए। इनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो संघ के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। विश्व हिंदू परिषद पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, उन पर भी कार्रवाई होना चाहिए। जो नफरत फैलाता है वे एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।