फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Supreme Court decisions exposed opposition Kiren Rijiju presented proposal Keshav and Govind approved

BJP: सुप्रीम कोर्ट के फैसलों ने विपक्ष को किया बेनकाब, किरेन रिजिजू ने पेश किया प्रस्ताव

Tue, 17 Jan 2023 07:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 07:29 AM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कार्यकारिणी बैठक के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जबकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक सरकार में मंत्री गोविंद करजोल ने इसका अनुमोदन किया।

विज्ञापन
BJP Supreme Court decisions exposed opposition Kiren Rijiju presented proposal Keshav and Govind approved
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पेश राजनीतिक प्रस्ताव में विपक्षी पर सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नकारात्मक अभियान चलाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया। साथ ही इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों ने विपक्ष को बेनकाब कर दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कार्यकारिणी बैठक के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जबकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक सरकार में मंत्री गोविंद करजोल ने इसका अनुमोदन किया। रिजिजू आदिवासी समुदाय से, मौर्य पिछड़ा वर्ग और करजोल अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। पिछले कुछ सालों में भाजपा ने विभिन्न सामाजिक समूहों को अपनी ओर आकर्षित कर चुनावी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि विपक्ष ने राफेल, पेगासस, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, नोटबंदी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण समेत कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ अभियान चलाया लेकिन सरकार के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसलों ने विपक्ष की मंशा को बेनकाब कर दिया। उन्होंने राजनीतिक संकल्प का हवाला देते हुए कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ निराधार आरोप लगाए गए, लेकिन कानूनी जवाब ने विपक्ष का पर्दाफाश कर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को एक ईमानदार नेता के रूप में देखा जाता है जो देशहित के लिए काम कर रहा है और जिनके नेतृत्व को विश्वस्तर पर सम्मान मिला है। उनके नेतृत्व में भारत की छवि भी निखरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मोदी का यह दावा कि यह युद्ध का युग नहीं है, का बाली में जी-20 घोषणापत्र में उल्लेख हुआ और संयुक्त राष्ट्र सुधार के लिए उनकी बात को मान्यता दी गई है। राजनीतिक प्रस्ताव में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और कई उपचुनावों में विजय की सराहना की गई और कहा गया कि इसका 2024 के लोकसभा चुनावों पर भी असर पड़ेगा। भाजपा ने कहा है कि वह भले ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव हार गई हो, लेकिन उसका वोट शेयर कांग्रेस से महज एक फीसदी कम था। 
नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव आज संभव

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में चार प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी। इनमें सबसे अहम मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार देने संबंधी प्रस्ताव है।

इसके अलावा बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने के लिए पीएम को बधाई देने वाले प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। बैठक के अंतिम दिन पीएम इस साल होने वाले नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र पार्टी और कार्यकर्ताओं को देंगे। सूत्रों ने बताया कि इसी महीने नड्डा का बतौर अध्यक्ष कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्हें कार्यकाल को एक साल का विस्तार देने संबंधी प्रस्ताव मंगलवार को पेश किया जाएगा। चूंकि अगले साल ही लोकसभा चुनाव है, ऐसे में बाद में नड्डा के कार्यकाल को लोकसभा चुनाव तक विस्तार देने की प्रक्रिया अगले साल की कार्यकारिणी की बैठक में पूरी की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के कार्यकाल को इसी प्रकार बीते लोकसभा चुनाव तक बढ़ाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed