फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp supporter mother dies in hooghly allegation on tmc

विधानसभा चुनाव: बंगाल में मतदान से पहले मर्डर, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

Tue, 06 Apr 2021 08:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Apr 2021 08:54 AM IST
सार

  • मामूली विवाद को लेकर हुआ था विवाद
  • भाजपा समर्थक की 50 साल की मां की मौत
  • पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

विज्ञापन
Bjp supporter mother dies in hooghly allegation on tmc
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का मतदान जारी है। लेकिन मतदान से पहले मर्डर की खबर सामने आ रही है।  हुगली में के गौघाट में में एक भाजपा कार्यकर्ता की मां की हत्या कर दी गई। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि टीएमसी ने इस आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मीडया रिपोर्ट्स की मानें तो हुगली के गौघाट इलाके में खूनखराबा हुआ है। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थक की 50 वर्षीय मां पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि टीएमसी समर्थक भाजपा समर्थक के घर पहुंचे वहां पर भाजपा समर्थक की मां बैठी थी। आरोपियों ने पहले उनके बेटे के बारे में पूछताछ की मां ने जब कार्यकर्ताओं से मामला जानने की कोशिश की तो आरोपियों ने भाजपा समर्थक की मां माधवी आदक की बेदम पिटाई कर दी। गंभीर हालात में महिला को अस्पताल में भर्ती करया गया लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


भाजपा ने लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल भाजपा का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ता हमारे समर्थक को आए दिन परेशान कर रहे थे। तीसरे चरण के चुनाव से एक दिन पहले ममता बनर्जी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ता के घर को चारों ओर से घेर लिया और फिर भाजपा समर्थक के साथ चुनाव को लेकर बहस शुरू हो गई।. थोड़ी देर में हाथापाई की नौबत आ गई । जब मां बीचबचाव करने पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने उनकी मां की जबरदस्त पिटाई कर डाली। भाजपा जल्द से जल्द आरोपियो ंकी गिरफ्तारी की मांग कर रही है। वहीं टीएमसी पूरे मामले को गलत बता रही है।
विज्ञापन


टीएमसी ने कहा यह भाजपा का चुनावी स्टंट
टीएमसी का कहना है कि उनके कार्यकर्ता ऐसा नहीं कर सकते । यह भाजपा का चुनावी स्टंट है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed